लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: यूपी-बिहार के भाइयों वाले बयान पर बोले चन्नी- मेरी बात का गलत अर्थ निकाला जा रहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 17, 2022 16:53 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने उस बयान को लेकर सफाई पेश करते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी-बिहार के भाइयों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअपने यूपी-बिहार के भाइयों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे वाले बयान पर सफाई पेश करते नजर आए सीएम चरणजीत सिंह चन्नीचन्नी के बयान पर तेज होती सियासत को देखते हुए इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान भी सामने आया हैपंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैं, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अपने उस बयान को लेकर सफाई पेश करते हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने कहा था कि यूपी-बिहार के भाइयों को पंजाब में घुसने नहीं देंगे। अब इस मुद्दे पर सीएम चन्नी ने कहा, "मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। पंजाब में आज तक आए सभी प्रवासी मजदूरों ने मेहनत कर विकास के पथ पर अग्रसर किया है। हमें तो सिर्फ उनसे प्यार है, इसे कोई बदल नहीं सकता।"

अपनी बात को जारी रखते हुए उन्होंने कहा, "मैं उन लोगों के बारे में बात कर रहा था जो बाहर से आते हैं और यहां व्यवधान पैदा करते हैं। पंजाब जितना हमारा है उतना ही उन लोगों का भी है जो यूपी-बिहार, राजस्थान और अन्य जगहों से यहां आकर काम करते हैं। इसलिए इसे किसी और तरीके से पेश करना ठीक नहीं है। वहीं, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर तेज होती सियासत को देखते हुए इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान भी सामने आया है। 

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने बस इतना ही कहा कि पंजाब को पंजाबियों द्वारा चलाया जाना चाहिए। उनके बयान का गलत अर्थ निकाला गया। मुझे नहीं लगता कि यूपी से किसी को पंजाब आने और शासन करने में दिलचस्पी है। आपने (भाजपा ने) यूपी के किसानों का अपमान किया है, जिस तरह से आपके मंत्रियों के बेटे ने निर्दोष किसानों को मार डाला था। पीएम पंजाब का दौरा तभी कर रहे हैं जब चुनाव नजदीक हों, लेकिन किसानों के विरोध के दौरान नहीं किया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। 

अपनी बात को जारी रखते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि वो (भाजपा और आम आदमी पार्टी) पंजाब में सिर्फ अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए हैं। चन्नी जी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राज्य को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है जो अपने लोगों के लिए काम करे। मैं पंजाब में कांग्रेस की लहर देख सकती हूं। मालूम हो, पंजाब विधानसभा की सभी 117 सीटों के लिए एक ही चरण में 20 फरवरी को वोट पड़ने हैं, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022Charanjit Singh Channiकांग्रेसपंजाब विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप