Punjab Election 2022: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, फतेह सिंह बाजवा बटाला से, विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 27, 2022 03:07 PM2022-01-27T15:07:41+5:302022-01-27T18:18:38+5:30

Punjab Election 2022: पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होना है जबकि मतगणना 10 मार्च को होगी। पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीट हैं।

Punjab Election 2022 BJP releases list 27 candidates Fateh Singh Bajwa to contest from Batala, Vijay Sampla from Phagwara | Punjab Election 2022: भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की, फतेह सिंह बाजवा बटाला से, विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे, देखें लिस्ट

भाजपा ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

Highlightsअमरिंदर सिंह ने 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है।अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे।

Punjab Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 27 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। फतेह सिंह बाजवा बटाला से, विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ गठजोड़ किया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा महासचिव व पंजाब के प्रभारी दुष्यंत गौतम और महासचिव तरुण चुघ ने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। भाजपा इस बार राज्य में पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाले पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर जबकि पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब लोक कांग्रेस 37 और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

पार्टी ने बृहस्पतिवार को दो वर्तमान विधायकों फतेहजंग सिंह बाजवा और हरजोत कमल को टिकट दिया जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। कादियान से विधायक बाजवा इस बार बटाला से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने उनके बड़े भाई प्रताप सिंह बाजवा को कादियान से प्रत्याशी घोषित किया है।

हरजोत कमल अपने वर्तमान निर्वाचन क्षेत्र मोगा से चुनाव लड़ेंगी जहां से कांग्रेस ने अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टिकट दिया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष विजय सांपला फगवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा भाजपा ने राकेश ढींगरा को लाम्बी से प्रत्याशी बनाया है जहां से पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल चुनावी मैदान में हैं।

भाजपा के रणदीप सिंह देओल धुरी से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार भगवंत सिंह मान के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। चमकौर साहिब से भाजपा ने दर्शन सिंह शिवजोत को खड़ा किया है जिसका प्रतिनिधित्व वर्तमान में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी करते हैं। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा को भाजपा ने रूपनगर से उम्मीदवार घोषित किया है।

Web Title: Punjab Election 2022 BJP releases list 27 candidates Fateh Singh Bajwa to contest from Batala, Vijay Sampla from Phagwara

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे