लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडलः महाधिवक्ता एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार, सीएम चन्नी ने की घोषणा, नवजोत सिंह सिद्धू ने किया था विरोध

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 9, 2021 18:41 IST

पंजाब कांग्रेसः महाधिवक्ता एपीएस देओल ने आरोप लगाया था कि नवजोत सिंह सिद्धू सरकार और महाधिवक्ता के कार्यालय के कामकाज में बाधा डाल रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह जानकारी दी।पुलिस फायरिंग की घटनाओं में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी के वकील थे।सीएम ने कहा कि महाधिवक्ता एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने महाधिवक्ता एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने नियुक्ति का विरोध किया था। पंजाब मंत्रिमंडल ने यह फैसला किया। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यह जानकारी दी।

नवजोत सिद्धू तब से देओल की नियुक्ति पर सवाल उठा रहे हैं, जब से उन्हें पंजाब के महाधिवक्ता का प्रभार दिया गया था। देओल 2015 में बेअदबी के बाद पुलिस फायरिंग की घटनाओं में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी के वकील थे।

महाधिवक्ता एपीएस देओल का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उनके द्वारा रिक्त किये गये पद पर बुधवार को नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू , देओल को हटाने पर जोर दे रहे थे जिन्होंने 2015 की बेअदबी घटनाओं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस गोलीबारी से जुड़े मामलों में पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुमेध सिंह सैनी का प्रतिनिधित्व किया था।

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए चन्नी ने कहा कि महाधिवक्ता ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दिया था। चन्नी ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल ने आज इसे (इस्तीफा) स्वीकार कर लिया।’’ उन्होंने कहा कि इसे राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कल, नये महाधिवक्ता को नियुक्त किया जाएगा।’’

टॅग्स :पंजाब कांग्रेसनवजोत सिंह सिद्धूCharanjit Singh Channiपंजाब विधानसभा चुनावसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं