लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में आपसी कलह के बीच मुलाकातों का दौर तेज, हरीश रावत बोले- अमरिंदर सिंह मानेंगे आलाकमान का फैसला

By अभिषेक पारीक | Updated: July 17, 2021 14:54 IST

पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान को रोकने के लिए आलाकमान ने अपनी कोशिशें और तेज कर दी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान को रोकने के लिए आलाकमान ने कोशिशें तेज कर दी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है। नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से मिलने पहुंचे। 

पंजाबकांग्रेस में चल रहे घमासान को रोकने के लिए आलाकमान ने अपनी कोशिशें और तेज कर दी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद हरीश रावत ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आलाकमान की ओर से जो भी फैसला लिया जाएगा, उसे वे मानेंगे। दूसरी ओर, नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ से उनके पंचकूला स्थित आवास पर मुलाकात की। 

बताया जा रहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद हरीश रावत नवजोत सिंह सिद्धू से भी मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि वे सिद्धू को मनाने के लिए ही चंडीगढ़ पहुंचे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात के बाद बाहर निकले रावत ने कहा कि अमरिंदर सिंह ने अपना पुराना बयान दोहराया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष जो भी फैसला लेंगी, वे उसे मानेंगे। 

सिद्धू मुलाकात में जुटे

इस बीच नवजोत सिंह सिद्धू लगातार विधायकों और मंत्रियों के साथ अन्य कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात में जुटे हैं। वे अन्य विधायकों और इसके जरिये वे ज्यादा से ज्यादा नेताओं को अपनी ओर करना चाहते हैं। जिससे संख्याबल का अमरिंदर सिंह का दावा कमजोर हो जाए। इसी कड़ी में वे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ के भी घर पहुंचे। जहां पर उन्होंने जाखड़ के साथ लंबी बातचीत की। 

आलाकमान के फॉर्मूले को ठुकराया

आलाकमान की ओर से हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाए रखना और नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का फॉर्मूला दिया गया था। हालांकि बताया जा रहा है कि अमरिंदर सिंह ने इसे खारिज कर दिया है। जिसके बाद से हरीश रावत पंजाब पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर सकते हैं और दोनों पक्षों को स्वीकार्य कोई रास्ता निकाल सकते हैं। 

अगले साल विधानसभा चुनाव

बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हालांकि चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति उफान पर है। कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच तकरार जारी हैं, जिसे खत्म करने के लिए पार्टी ने सारी ताकत झोंक दी है। 

टॅग्स :पंजाबकांग्रेसअमरिन्दर सिंहनवजोत सिंह सिद्धूहरीश रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत