पंजाब कांग्रेस में बदलावः अमरिंदर सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता चुने गए प्रताप सिंह बाजवा

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 9, 2022 10:27 PM2022-04-09T22:27:41+5:302022-04-09T22:47:19+5:30

पंजाब में करारी हार के बाद  नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर नियुक्त की गई है।

punjab Congress appoints party leader Amrinder Singh Brar chief PCC and Pratap Singh Bajwa CLP leader  | पंजाब कांग्रेस में बदलावः अमरिंदर सिंह नए प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता चुने गए प्रताप सिंह बाजवा

कांग्रेस ने शनिवार को नियुक्त किया है।

Highlights नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह लेंगे।प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त किए गए हैं।

नई दिल्लीः पंजाबकांग्रेस में कई बदलाव किए गए हैं। अमरिंदर सिंह राजा वरिंग पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस विधायक दल के नेता नियुक्त किए गए हैं। अमरिंदर सिंह नवजोत सिंह सिद्धू की जगह लेंगे।

पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, भारत भूषण आशु को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, राजकुमार छब्बेवाल को विधायक दल का उप नेता बनाया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में परिवहन मंत्री रहे अमरिंदर सिंह राजा पार्टी के तेजतर्रार युवा नेता माने जाते हैं। वह भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

पंजाब में करारी हार के बाद  नवजोत सिंह सिद्धू ने इस्तीफा दे दिया था। पंजाब विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर नियुक्त की गई है। नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और राजनीति में नये चेहरे जीवनज्योत कौर ने सिद्धू को 6,750 मतों के अंतर से हरा दिया था।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष बाजवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। कुछ सप्ताह पहले तक राज्यसभा सदस्य रहे बाजवा पंजाब की कादियान विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं। हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस ने शनिवार को अपनी कर्नाटक और मणिपुर प्रदेश इकाइयों के लिए कई वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्ति की। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 40 उपाध्यक्ष और 109 महासचिव नियुक्त किए गए हैं। डीके शिवकुमार कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

राज्य में अगले साल के मध्य में विधानसभा चुनाव होना है। कांग्रेस ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए 14 महासचिव और 15 सचिव नियुक्त किए। पार्टी ने गत 30 मार्च को मणिपुर के अपने वरिष्ठ नेता केशम मेघचंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। हालिया विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एन लोकेन सिंह ने मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बदलाव किया गया है। 

Web Title: punjab Congress appoints party leader Amrinder Singh Brar chief PCC and Pratap Singh Bajwa CLP leader 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे