लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू को लेकर फिर फंसा पेच, पार्टी ने टाली प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा, सांसदों को भी सिद्धू स्वीकार नहीं

By शीलेष शर्मा | Updated: July 18, 2021 19:34 IST

कांग्रेस आलाकमान की तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच उठे मतभेद सुलझने की जगह और उलझते जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआलाकमान की तमाम कोशिशों के बावजूद प्रदेश कांग्रेस में मतभेद कम नहीं हो रहे हैं। पार्टी आज सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की औपचारिक घोषणा करने वाली थी। पार्टी के पंजाब के सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के खिलाफ हैं। 

कांग्रेस आलाकमान की तमाम कोशिशों के बावजूद पंजाब में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच उठे मतभेद सुलझने की जगह और उलझते जा रहे हैं। पार्टी आज शाम 5 बजे सिद्धू को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की औपचारिक घोषणा करने वाली थी, लेकिन पार्टी को अपना फैसला उस समय रोकना पड़ा जब उसे पता चला कि पार्टी के पंजाब के सांसद इस फैसले के खिलाफ हैं तथा चुनाव से पूर्व पार्टी में बगावत हो सकती है। 

दरअसल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा जो अमरिंदर सिंह के खिलाफ थे, अब कैप्टन सिंह से हाथ मिला चुके हैं ताकि सिद्धू को अध्यक्ष बनाये जाने से रोका जा सके। मज़ेदार बात तो यह है कि बाजवा अब स्वयं प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हो गए हैं। सूत्र बताते हैं कि कल रात बाजवा और कैप्टन की मुलाक़ात के बाद कैप्टन की पत्नी प्रनीति कौर ने बाजवा के साथ मिल कर सभी सांसदों को लामबंद किया, ताकि सोमवार को सोनिया गांधी से मिलकर सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने से रोका जा सके। हालांकि सोनिया ने अभी तक इन सांसदों को मिलने का कोई वक्त नहीं दिया है। 

इधर वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कल पार्टी नेताओं और विधायकों की बैठक बुलाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार इस बैठक में एक प्रस्ताव पारित करने की योजना है, जिसमें सोनिया गांधी के किसी भी फैसले को स्वीकार किए जाने की बात होगी। जहां कैप्टन बाजवा को आगे कर सिद्धू को रोकने की कोशिश कर रहे हैं तो सोनिया भी अब तैय कर चुकीं हैं कि सिद्धू को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा। 

प्रदेश कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच टकराव अपने चरम पर है। ऐसे में सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं के बीच सिद्धू अपने लिए समर्थन जुटाने की कोशिश में जुटे हैं और लगातार राज्य के मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात कर रहे हैं। 

टॅग्स :पंजाबनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसअमरिन्दर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब