लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने किसानों से वार्ता के लिए समिति गठित करने के शिअद के फैसले का उपहास उड़ाया

By भाषा | Updated: September 5, 2021 01:00 IST

Open in App

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने किसानों के साथ बातचीत करने के लिए एक समिति गठित करने के शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के फैसले का शनिवार को उपहास उड़ाते हुए कहा कि कोई भी पहल बादल परिवार को कृषक समुदाय पर "कठोर कृषि कानूनों को थोपने" में उनकी जिम्मेदारी से मुक्त नहीं कर सकती है।मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि बादल परिवार समस्या की जड़ है और केंद्र के "किसान विरोधी एजेंडे" का सह-साजिशकर्ता है। उन्होंने कहा कि शिअद नेता किसानों से किसी क्षमा के हकदार नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शुक्रवार को अपनी पार्टी के चुनाव संपर्क अभियान ‘गल पंजाब दी’ को छह दिन के लिए रोक दिया है और किसानों से बात करने के लिए एक समिति गठित की है ताकि वे किसानों को बता सकें कि उनकी पार्टी तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में कृषकों के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल कृषि कानून बनाने की प्रक्रिया के दौरान केंद्र में सत्तारूढ़ राजग का हिस्सा था और बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल केंद्र सरकार में मंत्री थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतBihar: नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले नए सीएम को लेकर हलचल तेज, निशांत कुमार के सपोर्ट में लगे पोस्टर

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरणः 14 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार, 15-20 अप्रैल के बीच शपथ ग्रहण समारोह?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम