लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पहुंचे पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, सोनिया गांधी से मिले, कैबिनेट फेरबदल पर चर्चा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2021 20:47 IST

कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई। पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई।

Open in App
ठळक मुद्देशीर्ष स्तर पर बदलाव के बाद अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

नई दिल्लीः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर यह मुलाकात हुई।

पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि सोनिया गांधी ने सलाह दी है कि राज्य सरकार और संगठन को एक साथ चलना होगा और दोनों (कप्तान अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू) को अपनी-अपनी सीमा के भीतर काम करना होगा, लेकिन एक-दूसरे का सहयोग करना होगा। एक घंटे से अधिक समय तक चली इस मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल को लेकर मुख्य रूप से चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश रावत भी मौजूद थे।

माना जा रहा है कि पंजाब में कैबिनेट में फेरबदल के मद्देनजर संभावित मंत्रियों के नामों और राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा हुई। पंजाब प्रदेश कांग्रेस के संगठन में शीर्ष स्तर पर बदलाव के बाद अमरिंदर सिंह ने पहली बार सोनिया से मुलाकात की है।

कांग्रेस की राज्य इकाई में कई हफ्तों तक बनी टकराव की स्थिति के बाद पिछले दिनों पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। 

पंजाब के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने कहा कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से किसानों के विरोध को हल करने के लिए हस्तक्षेप करने और विरोधी ताकतों को उनके गुस्से का फायदा उठाने से रोकने के लिए कृषि कानूनों को निरस्त करने का आग्रह किया। लंबे समय तक चले किसानों के आंदोलन के सामाजिक, आर्थिक और सुरक्षा प्रभावों का हवाला दिया।

टॅग्स :कांग्रेसअमरिंदर सिंहपंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह