CM अमरिंदर को बदनाम करने वाला फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

By भाषा | Published: September 30, 2018 01:19 AM2018-09-30T01:19:58+5:302018-09-30T01:19:58+5:30

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस की साइबर सेल ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून के प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Punjab CM amarinder fake video viral IN intoxicated condition in social media, FIR registered | CM अमरिंदर को बदनाम करने वाला फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

CM अमरिंदर को बदनाम करने वाला फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

चंडीगढ़, 29 सितंबर: पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर से संबंधित एक दुर्भावनापूर्ण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने शनिवार को एक मामला दर्ज किया। वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गयी है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस की साइबर सेल ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कानून के प्रावधानों के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि मामले में शुरुआती जांच में यह पता चला कि एक ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ वीडियो अपलोड किया गया है। अज्ञात व्यक्ति ने वीडियो से छेड़छाड़ कर इसे वेब आधारित एप्लीकेशन पर ‘‘हर्ष सोफत’’ नाम के यूजर नेम के साथ अपलोड किया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने सभी सोशल मीडिया साइट से इस दुर्भावनापूर्ण सामग्री को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
 

Web Title: Punjab CM amarinder fake video viral IN intoxicated condition in social media, FIR registered

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे