लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने दिवाली एवं गुरुपर्व पर दो घंटे के लिए हरित पटाखे जलाने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: November 10, 2020 20:03 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य में लोगों को दिवाली और गुरुपर्व पर दो घंटे के लिए हरित पटाखे जलाने की अनुमति होगी।

हालांकि मंडी गोविंदगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक में भारी गिरावट के चलते नौ-10 नवंबर की आधी रात से लेकर 30 नवम्बर-एक दिसंबर की मध्य रात्रि तक पूर्ण पाबंदी लगायी गयी है।

इन आदेशों के अनुसार केवल हरित पटाखों को अनुमति होगी। ये आदेश कोविड-19 समस्या को और बिगड़ने से रोकने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा जारी किये निर्देशों तथा अन्य संबंधित विभिन्न न्यायिक आदेशों के अनुरूप हैं।

दिवाली के मौके पर रात आठ से दस बजे तक पटाखे जलाये जा सकते हैं। गुरपर्व पर सुबह चार से पांच बजे तक और रात नौ बजे से दस बजे तक पटाखे जलाने की अनुमति होगी। क्रिसमस के मौके पर लोग रात ग्यारह बजकर 55 मिनट से लेकर साढ़े बारह बजे तक पटाखे जला सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब