लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडलः सरकारी विभागों में 26,454 भर्तियों को मंजूरी, घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को भी अनुमति, जानें बड़े फैसले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2022 16:48 IST

Punjab Cabinet: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने कई बड़े फैसले किए। आटा (गेहूं का आटा) की होम डिलीवरी सेवा 1 अक्टूबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी।तीन चरणों में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने कई बड़े फैसले किए। मंत्रिमंडल ने विभिन्न सरकारी विभागों में 26,454 पदों पर भर्ती तथा घर-घर राशन पहुंचाने की योजना को सोमवार को मंजूरी प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले किए गए।

लोगों को घर-घर राशन पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट ने सोमवार को आटा (गेहूं का आटा) की होम डिलीवरी सेवा 1 अक्टूबर से शुरू करने की मंजूरी दे दी और इसे तीन चरणों में पूरे राज्य में लागू किया जाएगा।

पंजाब कैबिनेट के बड़े फैसलेः

 1) कई विभागों की 26454 भर्तियों को मंजूरी

2) एक MLA, एक पेंशन को मंजूरी

3) घर-घर राशन पहुंचाने की स्कीम को मंजूरी

4) मुक्तसर जिले में नरमे की फसल के खराब होने पर 41.8 करोड़ मुआवज़े को मंजूरी

38.08 करोड़- किसानों को

03.81 करोड़- खेत मजदूरों को

5) छोटे ट्रांसपोर्टरों के लिए फीस जमा करवाने के लिए 3 महीने का समय बढ़ाया, किश्तों में भी जमा कर सकते हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के तहत आटा की होम डिलीवरी शुरू करने के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के विभाग के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए, पूरे राज्य को आठ क्षेत्रों में विभाजित किया गया है और सेवा पहले चरण में एक क्षेत्र में शुरू होगी।

दूसरे चरण में दो जोन और अंतिम और तीसरे चरण में शेष पांच जोन में। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, सरकार एनएफएसए के तहत नामांकित प्रत्येक लाभार्थी को आटा की होम डिलीवरी का विकल्प प्रदान करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न विभागों में 26,454 भर्तियों को मंजूरी दी गई।’’ मार्च में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य में सत्ता में आने के बाद विभिन्न विभागों में 25,000 रिक्त पदों को भरने का वादा किया गया था। उन्होंने कहा, ‘‘एक विधायक, एक पेंशन को मंजूरी दी गई।’’

विधानसभा चुनाव के दौरान इसका वादा करते हुए कहा था कि पूर्व विधायकों को केवल एक कार्यकाल के लिए पेंशन मिलेगी। मान ने कहा कि मुक्तसर जिले में कपास की फसल के खराब होने पर 41.89 करोड़ रुपए के मुआवजे के लिए भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा उन्होंने कहा, ‘‘छोटे ट्रांसपोर्टरों को कर जमा करवाने के लिए तीन महीने का समय बढ़ाया गया है, वे किश्तों में भी कर जमा कर सकते हैं।’’

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबAam Aadmi Partyचंडीगढ़अरविंद केजरीवालनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया