लाइव न्यूज़ :

Punjab Cabinet Expansion: मान सरकार ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार, विधायक खुडियां और बलकार सिंह बने नए मंत्री, विभाग का बंटवारा, देखें लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2023 15:57 IST

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। गुरमीत सिंह खुडियां (60) मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं। प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 मतों के अंतर से मात दी थी।

Punjab Cabinet Expansion: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के बाद विभागों का पुनर्आवंटन किया। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक गुरमीत सिंह खुडियां तथा बलकार सिंह ने बुधवार को नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली।

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने यहां राजभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री भगवंत मान भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। खुडियां को कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण विभागों का प्रभार और बलकार को स्थानीय सरकार एवं संसदीय मामलों का प्रभार सौंपा गया।

मान ने विभागों के पुनर्आवंटन की जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा की। इससे पहले कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कुलदीप सिंह धालीवाल के पास था। धालीवाल के पास एनआरआई (अनिवासी भारतीय) मामलों का विभाग पहले से है और विभागों के पुनर्आवंटन में उन्हें प्रशासनिक सुधार विभाग भी दिया गया।

गुरमीत सिंह मीत हेयर को भूमि संरक्षण एवं जल विभाग दिया गया है। हेयर के पास पहले से जल संसाधन, खान एवं भूविज्ञान, विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण, खेल एवं युवा सेवा विभाग है। लालजीत सिंह भुल्लर को ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग दिया गया, जो पहले धालीवाल के पास था। भुल्लर परिवहन विभाग भी संभालते हैं।

गुरमीत सिंह खुडियां (60) मुक्तसर की लांबी सीट से विधायक हैं। 2022 में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में उन्होंने पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल को उनके गढ़ में 11,396 मतों के अंतर से मात दी थी। पहली बार विधायक बने खुडियां 2021 में कांग्रेस छोड़कर ‘आप’ में शामिल हुए थे।

बलकार सिंह (60) जालंधर में करतारपुर आरक्षित सीट से विधायक हैं। सिंह एक पूर्व पुलिस अधिकारी हैं। वह पंजाब पुलिस से सेवानिवृत्त होने के बाद 2021 में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। सिंह भी पहली बार विधायक बने हैं। पंजाब में 14 महीने पुरानी मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह तीसरा मंत्रिमंडल विस्तार है।

भगवंत मान सरकार ने जुलाई 2022 में अपना पहला मंत्रिमंडल विस्तार किया था, जिसमें पार्टी के पांच विधायकों को मंत्री बनाया गया था। इस साल जनवरी में ‘आप’ के वरिष्ठ नेता एवं पटियाला ग्रामीण से विधायक डॉ. बलबीर सिंह को मंत्री बनाया गया। उन्हें फौजा सिंह सारारी के इस्तीफे के बाद मंत्री बनाया गया था। इंदरबीर सिंह निज्जर ने मंगलवार को ‘‘ व्यक्तिगत कारणों’’ से मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

मुख्यमंत्री मान ने मंगलवार को ही उनका इस्तीफा राज्यपाल के पास भेज दिया था। मान नीत मंत्रिमंडल में अभी मुख्यमंत्री सहित 16 सदस्य हैं। पंजाब मंत्रिमंडल में कुल 18 सदस्य हो सकते हैं। बलकार सिंह और खुडियां ने शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मान और ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का मंत्री के तौर पर सेवाएं देने का मौका देने के लिए शुक्रिया अदा किया।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है