लाइव न्यूज़ :

पंजाब मंत्रिमंडल ने तीन सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 19:52 IST

Open in App

पंजाब मंत्रिमंडल ने गुरू तेग बहादुर के ऐतिहासिक 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में तीन सितंबर को राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाने का बृहस्पतिवार को फैसला किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में मंत्रिपरिषद ने राज्यपाल से भारत के संविधान के अनुच्छेद 174 (1) के तहत सदन का 15वां सत्र बुलाने की सिफारिश को मंजूरी दे दी। सिंह ने कहा कि वह विशेष सत्र में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे। सत्र सुबह 10 बजे श्रद्धांजलि के साथ शुरू होगा और उसके बाद सुबह 11 बजे गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती मनाई जाएगी। गुरु तेग बहादुर सिखों के नौवें गुरु थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम