लाइव न्यूज़ :

पंजाब उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, जानें कौन किस सीट से चुनावी मैदान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 17:14 IST

पंजाब विधानसभा की चार सीटों - फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद भाजपा गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य है जहां 2019 के आम चुनाव में मोदी लहर का कोई असर नहीं दिखा था। प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत हासिल की थी।

पंजाब में 21 अक्टूबर को होने वाले 4 विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अधिकारिक रूप से चारों उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। फगवाड़ा से कांग्रेस ने बलविंदर सिंह धालीवाल को उम्मीदवार बनाया है।  मुकेरियां से इंदू बाला को उम्मीदवार चुना गया है। दाखा सीट से संदीप सिंह संधू और जलालाबाद से रमिंदर सिंह आमला को उम्मीदवार बनाया गया है। पंजाब विधानसभा की चार सीटों - फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां पर 21 अक्टूबर को मतदान होगा जबकि मतों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी। 

संदीप संधू पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के राजनीतिक सलाहकार हैं। बलविंदर सिंह धालीवाल जालंधर में IAS अधिकारी  के तौर पर तैनात थे, लेकिन उम्मीदवारी के लिए उन्होनें  इस्तीफा दे दिया है। 

पंजाब विधानसभा में कांग्रेस के 77 विधायक हैं, शिरोमणि अकाली दल के 13 तथा आम आदमी पार्टी के 19 विधायक हैं । 117 सदस्यीय सदन में भाजपा और लोक इंसाफ पार्टी के दो-दो विधायक हैं । शिरोमणि अकाली दल जलालाबाद एवं दाखा विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा जबकि सहयोगी भारतीय जनता पार्टी फगवाड़ा और मुकेरियां क्षेत्र से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिअद भाजपा गठबंधन के बीच त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद है। 

 

टॅग्स :कांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह