Punjab By Election 2019 Result: पंजाब उपचुनाव : कांग्रेस को तीन, शिअद को एक सीट पर बढ़त

By भाषा | Published: October 24, 2019 11:23 AM2019-10-24T11:23:19+5:302019-10-24T11:23:19+5:30

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है। फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से 1,852 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

Punjab By Election 2019 Result: Congress leading ON three seats and SAD on one | Punjab By Election 2019 Result: पंजाब उपचुनाव : कांग्रेस को तीन, शिअद को एक सीट पर बढ़त

पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह। (फाइल फोटो)

Highlightsशुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है।फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से आगे चल रहे हैं।

पंजाब में विधानसभा की चार सीटों पर हुए उपचुनावों के लिए सोमवार को हो रही मतगणना के शुरुआती रुझानों में कांग्रेस तीन सीटों पर और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) एक सीट पर आगे चल रही है।

शुरुआती रुझानों में कांग्रेस को जलालाबाद, फगवाड़ा और मुकेरियां सीट पर बढ़त मिली हुई है जबकि शिअद दाखा सीट से आगे चल रही है। फगवाड़ा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धालीवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भाजपा उम्मीदवार राजेश बाघा से 1,852 मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

मुकेरियां सीट से भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस प्रत्याशी इंदु बाला से 212 मतों से पीछे चल रहे हैं।

वहीं दाखा सीट पर शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी मनप्रीत सिंह अयाली अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार संदीप संधू से 759 मतों से आगे चल रहे हैं।

जलालाबाद से कांग्रेस उम्मीदवार रमिंदर अवला शिअद प्रत्याशी राज सिंह दिबीपुरा से 5,936 मतों से आगे चल रहे हैं। पंजाब में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच विधानसभा की चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। अधिकारियों ने बताया कि मतों की गिनती सुबह आठ बजे से शुरू है।

Web Title: Punjab By Election 2019 Result: Congress leading ON three seats and SAD on one

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे