लाइव न्यूज़ :

Punjab Assembly: दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी आप में शामिल, सीएम भगवंत मान ने शिरोमणि अकाली दल को दिया झटका, 2 सितंबर से विधानसभा सत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2024 14:57 IST

Punjab Assembly: पहली बार सुखविंदर कुमार सुक्खी 2017 में एसबीएस नगर जिले की बंगा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसुखविंदर कुमार सुक्खी पेशे से चिकित्सक हैं। शिअद के टिकट पर विधायक चुने गए।विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।

Punjab Assembly: शिरोमणि अकाली दल को झटका देते हुए दो बार के विधायक सुखविंदर कुमार सुक्खी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी (आप) में बुधवार को शामिल हो गए। मान ने सुक्खी का पार्टी में स्वागत किया और कहा कि उन्होंने हमेशा दलितों के कल्याण के लिए काम किया है। इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक भी मौजूद थे। सुक्खी पेशे से चिकित्सक हैं। वह पहली बार 2017 में एसबीएस नगर जिले की बंगा विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे।

इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में वह फिर से शिअद के टिकट पर विधायक चुने गए। पंजाब मंत्रिमंडल ने आगामी दो सितंबर से राज्य विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र बुलाने का निर्णय लिया है। यहां बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मंत्रिमंडल ने फैसला किया है कि दो से चार सितंबर तक विधानसभा का सत्र आयोजित किया जाएगा।

टॅग्स :Punjab Assemblyभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम