लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनाव: आप ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:13 IST

Open in App

चंडीगढ़, 12 नवंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने 2022 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अपने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची की शुक्रवार को घोषणा की।

सभी 10 उम्मीदवार मौजूदा विधायक हैं। पार्टी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की गई सूची के अनुसार, आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा को दिर्बा सीट से टिकट दिया गया है, जबकि अमन अरोड़ा सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

जगरांव सीट से सरवजीत कौर मानुके और तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर चुनाव लड़ेंगी। सूची के अनुसार गढ़शंकर सीट से जय किशन, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवान, बुढलाडा से बुधराम, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और महल कलां से कुलवंत पंडूरी को टिकट दिया गया है।

राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र