लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: पंजाब ने जीएसटी की अंतरिम क्षतिपूर्ति के रूप में मांगे 3,000 करोड़ रुपये, कहा धन की कमी है

By भाषा | Updated: April 21, 2020 22:47 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने राज्य का पिछले चार महीने का 4,400 करोड़ रुपये जीएसटी (माल एवं सेवा कर) का बकाया का भुगतान शीघ्र कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे संसाधन की समस्या से पार पाने में मदद मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब सरकार ने इस समय अपने व्यय एवं राजस्व में भारी अंतर का हवला देते हुए केंद्र से अप्रैल महीने के लिये अंतरिम क्षतिपूर्ति के रूप में 3,000 करोड़ रुपये की मंगलवार को मांग की। राज्य सरकार शराब की बिक्री पर से पाबंदी हटाना चाहता है ताकि आबकारी राजस्व बढ़ सके। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों के चलते शराब की दुकाने भी बंद हैं।

पंजाब सरकार ने इस समय अपने व्यय एवं राजस्व में भारी अंतर का हवला देते हुए केंद्र से अप्रैल महीने के लिये अंतरिम क्षतिपूर्ति के रूप में 3,000 करोड़ रुपये की मंगलवार को मांग की। राज्य सरकार शराब की बिक्री पर से पाबंदी हटाना चाहता है ताकि आबकारी राजस्व बढ़ सके। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू प्रतिबंधों के चलते शराब की दुकाने भी बंद हैं।

पंजाब सरकार ने एक बयान में कहा है कि राज्य की प्रतिबद्धता वाले व्यय के मुकाबले इस समय कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में अनुमानित प्राप्ति काफी कम है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह ने अप्रैल महीने के लिये 3,000 रुपये की अंतरिम क्षतिपूर्ति की मांग की है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने राज्य का पिछले चार महीने का 4,400 करोड़ रुपये जीएसटी (माल एवं सेवा कर) का बकाया का भुगतान शीघ्र कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे संसाधन की समस्या से पार पाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने लिखा है कि कोरोना वायरस और ‘लॉकडाउन’ (बंद) के कारण सभी राज्यों के वित्त पर असर पड़ा है। ऐसे में केंद्र सरकार को पंजाब को कोरोना वायरस महामारी के कारण हुए राजस्व नुकसान की क्षतिपूर्ति करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल के लिये 3,000 करोड़ रुपये का अनुमान है। नुकसान और राहत और पुनर्वास को लेकर कोष की जरूरत के बारे में विस्तृत आकलन उपयुक्त समय पर दिया जाएगा। उन्होंने जोर दिया है कि केंद्र को अंतरिम सहायता उपलब्ध करानी चाहिए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ जारी अभियान धीमा नहीं पड़े।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस समय राज्य को स्वास्थ्य और राहत कोर्यों पर खर्च का भारी दबाव है। प्रतिबंधों के कारण राज्य सरकार के पास इन दिनों कोई राजस्व प्राप्ति नहीं हो रही हैं। राज्य सरकार ने 2020-21 के बजट में अप्रैल महीने में 3,360 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति का अनुमान जताया था। भाषा रमण मनोहर मनोहर

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापंजाबमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचारपंजाब में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह