लाइव न्यूज़ :

Punjab AAP-Congress: आम आदमी पार्टी के 32 विधायक पाला बदलेंगे?, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने किया दावा, कई मंत्री छोड़ेंगे अरविंद केजरीवाल साथ!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2025 20:59 IST

Punjab AAP-Congress: विधानसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि अपने 45 वर्ष के राजनीतिक अनुभव में, उन्होंने कभी कोई गलत बयान नहीं दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस की मंशा प्रदेश सरकार को गिराने का नहीं है।मैं यह एक बार फिर से बोल रहा हूं, 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। सभी जानते हैं कि यह उनका आखिरी कार्यकाल है।

Punjab AAP-Congress: पंजाबकांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने सोमवार को दावा किया कि आम आदमी पार्टी के 32 विधायक पाला बदलने के लिए उनके संपर्क में हैं । इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने दावा किया कि बाजवा ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के लिये ‘पहले से ही बुकिंग’ करवा रखी है । पंजाब विधानसभा से बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुये बाजवा ने दावा किया कि प्रदेश के मुख्मयंत्री भगवंत मान भारतीय जनता पार्टी के संपर्क में हैं । उन्होंने दावा किया, ‘‘जैसे ही (अरविंद) केजरीवाल उन्हें हटाने का फैसला करेंगे, वह (मान) अपना सामान उठा कर उनके साथ (भाजपा) चले जायेंगे ।’’ राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने दावा किया कि उन्होंने अपने 45 वर्ष के राजनीतिक अनुभव में, उन्होंने कभी कोई गलत बयान नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस की मंशा प्रदेश सरकार को गिराने का नहीं है।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘मैं यह एक बार फिर से बोल रहा हूं, 32 विधायक मेरे संपर्क में हैं। न केवल विधायक बल्कि मंत्री भी मेरे संपर्क में हैं । अमन अरोड़ा को भी इसकी जानकारी है।’’ बाजवा ने कहा, ‘‘वे सभी जानते हैं कि यह उनका आखिरी कार्यकाल है।

टिकट पाने के लिये वे दूसरे दलों की ओर देख रहे हैं । मैं उनके (32 विधायकों) साथ संपर्क में हूं। हम देखेंगे कि किसे लाया जाना है, किसके चुनाव जीतने की संभावना है और किसके जीतने की संभावना नहीं है। यह उचित समय पर होगा।’’ मान पर बरसते हुए, कादियां के विधायक ने दावा किया कि मुख्यमंत्री पंजाब विधानसभा के दो दिवसीय सत्र के पहले दिन ही सदन से ‘‘अनुपस्थित’’ रहे ।

विधानसभा का दो दिवसीय सत्र सोमवार को यहां शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री अरोड़ा ने बाजवा पर हमला करते हुए पलटवार किया कि विपक्ष का नेता जल्दी ही भाजपा में शामिल होंगे । उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘बाजवा जी का भाजपा में शामिल होना लगभग निश्चित है।

उन्होंने भाजपा के साथ अपनी अग्रिम बुकिंग कर ली है।’’ अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बाजवा से यह पूछना चाहिए कि वह कुछ दिन पहले बेंगलुरु में क्या कर रहे थे और भाजपा के किन वरिष्ठ नेता से उन्होंने मुलाकात की थी।

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम