वीडियोः पुणे में पुल के ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, एक बाद एक 30 वाहनों को मारी टक्कर, 8 अस्पताल में भर्ती

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 21, 2022 07:44 AM2022-11-21T07:44:42+5:302022-11-21T08:02:30+5:30

पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) सुहेल शर्मा ने कहा, ‘‘ संदिग्ध रूप से ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और इस घटना में ट्रक सहित कम से कम 30 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा। इनमें से 22 गाड़ियां कारें थीं जबकि एक ऑटोरिक्शा था।

Pune road accident Uncontrolled truck hit 30 vehicles 8 hospitalized | वीडियोः पुणे में पुल के ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, एक बाद एक 30 वाहनों को मारी टक्कर, 8 अस्पताल में भर्ती

वीडियोः पुणे में पुल के ढलान पर अनियंत्रित हुआ ट्रक, एक बाद एक 30 वाहनों को मारी टक्कर, 8 अस्पताल में भर्ती

Highlightsपुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुणेः पुणे में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर रविवार शाम को एक पुल के ढलान पर एक ट्रक के नियंत्रण खो देने के बाद कम से कम 30 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गये। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उनके अनुसार घायलों में से आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवाले पुल पर यह हादसा ब्रेक के संदिग्ध रूप से फेल हो जाने या फिर चालक के ट्रक पर से नियंत्रण खो देने के कारण हुआ।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस घटना में 10 से 15 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। उनके अनुसार हालांकि, छह से आठ अन्य लोगों को इलाज के लिए दो अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) सुहेल शर्मा ने कहा, ‘‘ संदिग्ध रूप से ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने सड़क पर कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और इस घटना में ट्रक सहित कम से कम 30 वाहनों को नुकसान पहुंचा। इनमें से 22 गाड़ियां कारें थीं जबकि एक ऑटोरिक्शा था। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गयी। ’’

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए वाहनों को सड़क से हटाया जा रहा है और कुछ देर बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो पाएगा। इस बीच, पुणे महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के एक अग्निशमन विभाग ने दावा किया कि इस घटना में कम से कम 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें मामूली क्षति वाले वाहन भी भी शामिल है।

Web Title: Pune road accident Uncontrolled truck hit 30 vehicles 8 hospitalized

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे