लाइव न्यूज़ :

ईवीएम में खामी होती तो विपक्षी दल छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु में सरकार नहीं बना पाते, पवार ने कहा- 2014 के चुनावों में भाजपा की जीत में पीएम मोदी करिश्मा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 8, 2023 21:21 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने ईवीएम को ‘क्लीन चिट’ देने से कुछ दिन पहले 2014 के चुनावों में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मा को श्रेय दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री की अकादमिक डिग्री से ज्यादा महंगाई और युवाओं के लिए रोजगार ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।एक अकेला व्यक्ति ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं कर सकता। ईवीएम हटाने के लिए बांग्लादेश के निर्वाचन निकाय को बधाई दी गयी है।

पुणेः महाराष्ट्र में विपक्ष के नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) विश्वसनीय है और कोई एक व्यक्ति इस मशीन से छेड़छाड़ नहीं कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव हारने वाले राजनीतिक दल अपने प्रदर्शन के लिए अक्सर ईवीएम को जिम्मेदार ठहराते हें लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि चुनावी हार जनादेश होता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता ने ईवीएम को ‘क्लीन चिट’ देने से कुछ दिन पहले 2014 के चुनावों में भाजपा की जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्मा को श्रेय दिया था और कहा था कि देश में प्रधानमंत्री की अकादमिक डिग्री से ज्यादा महंगाई और युवाओं के लिए रोजगार ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

अजित पवार ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं ईवीएम पर भरोसा करता हूं। एक अकेला व्यक्ति ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं कर सकता। यह बड़ी प्रणाली है और इसमें कई स्तर होते हैं। हालांकि, चुनावों में हार का सामना करने वाली पार्टी वोटिंग मशीन को जिम्मेदार ठहराती है लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि चुनाव परिणाम जनादेश है।’’

गौरतलब है कि राकांपा नेता शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के मुखपत्र ‘सामना’ के शनिवार संस्करण में प्रकाशित एक संपादकीय पर सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें दावा किया गया कि भाजपा ईवीएम को ‘‘हैक’’ करके चुनाव जीतती है और इसमें ईवीएम हटाने के लिए बांग्लादेश के निर्वाचन निकाय को बधाई दी गयी है।

पवार ने कहा, ‘‘अगर ईवीएम में खामी होती तो विपक्षी दल छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों में सरकार नहीं बना पाते। भारत जैसे बड़े देश में एक अकेला व्यक्ति ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं कर सकता। अगर किसी तरह यह साबित हो जाता है कि वोटिंग मशीनों से छेड़छाड़ की गयी है तो देश में बड़ी अराजकता पैदा हो जाएगी।’’ 

टॅग्स :अजित पवारPuneमहाराष्ट्रनरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत