लाइव न्यूज़ :

पुणे में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिरा, 7 लोगों की मौत, 3 घायल; दबे हुए मजदूरों को निकालने का काम जारी

By अनिल शर्मा | Updated: February 4, 2022 08:07 IST

घटना यरवदा के शास्त्रीनगर के गली नंबर आठ की है। मरने वालों में जगह पर काम करने वाले मजदूर भी शामिल हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देघटना यरवदा के शास्त्रीनगर के गली नंबर आठ की हैगुरुवार की रात करीब 11 बजे स्लैब का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिसमें 7 की मौत हो गई कई घायल हैंपीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे में जान गंवानेवाले परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त किया है

पुणेः पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में गुरुवार रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब (हिस्सा) गिर गया, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। वहीं मलबे में अभी कई मजदूर दबे हुए हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई।

पुलिस उपायुक्त (जोन-5) रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। इसके साथ ही यरवदा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर युनुश शेख ने कहा कि छह पीड़ितों के शवों को ससून अस्पताल ले जाया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दुर्घटना के समय मजदूर रात में स्लैब के काम में लगे हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात पुणे के यरवदा इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब गिरने से मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने पीएम मोदी के हवाले से ट्विटर पर पोस्ट किया गया, “पुणे में एक निर्माणाधीन इमारत में दुर्घटना से आहत हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। मुझे उम्मीद है कि इस दुर्घटना में घायल सभी लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। ”

 

टॅग्स :Puneहिंदी समाचारHindi Samachar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत