लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: गुजरात के मुख्यमंत्री, विहिप और कांग्रेस ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 19:18 IST

सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

Open in App

पुलवामा आतंकी हमले के मद्देनजर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शुक्रवार को अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया। रूपाणी के अलावा गुजरात भाजपा और कांग्रेस ने भी शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में होने वाले अपने कार्यक्रमों और बैठकों को रद्द कर दिया।

गुजरात के विभिन्न हिस्सों में आतंकवादी घटना को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे हैं। राजकोट में प्रवीण तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के सदस्यों ने आतंकवादियों के पुतले जलाए और करारा जवाब देने की मांग की। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की भी शाम को राज्य के विभिन्न हिस्सों में इसी तरह के प्रदर्शन करने की योजना है।रूपाणी ने ट्विटर पर पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सुरेंद्रनगर और मोडासा में आयोजित होने वाले अपने कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की। गुजरात के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वाघानी ने ट्वीट किया कि आज शाम धोराजी और अमरेली में होने वाले क्लस्टर सम्मेलन को रद्द कर दिया गया है।

विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कहा है कि उसने शुक्रवार शाम को पार्टी मुख्यालय में होने वाली तीन महत्वपूर्ण बैठकों को रद्द कर दिया है। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोशी ने कहा कि शहीदों के सम्मान में पार्टी ने यहां साबरमती आश्रम में कैंडल मार्च का आयोजन किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने आज तीन बैठकें रद्द कर दी। हमारी पार्टी सैनिकों पर इस कायराना हमले की निंदा करती है और केंद्र सरकार से मांग करती है कि हमले के लिए जिम्मेदार आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।’’

जम्मू-कश्मीर में अब तक तक के सबसे घातक आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 49 जवान शहीद हो गए और 40 से ज्यादा घायल हो गए। पुलवामा जिले में श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर गुरुवार को एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार से सीआरपीएफ के काफिले में टक्कर मार दी। 

सीआरपीएफ के 78 वाहनों का काफिला 2500 जवानों को लेकर जम्मू से श्रीनगर आ रहा था। हमलावर ने जिस बस में टक्कर मारी वह 54वीं बटालियन की थी जिसमें 44 जवान सवार थे। सीआरपीएफ जवानों को निशाना बनाकर किए गए आईईडी विस्फोट की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है।

जैश प्रवक्ता ने वीडियो जारी कर दावा किया कि इसे आदिल अहमद डार उर्फ वकास कमांडो ने अंजाम दिया। आदिल अहमद डार पुलवामा के काकापोर का रहने वाला था और 2018 में जैश में शामिल हुआ था। डार पुलवामा के गुंडी बाग से आतंकी नेटवर्क चलाता था।

इस घटना से पूरे देश में दुख और गुस्से का माहौल है। इस नापाक हरकत के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पूरे देश में मांग की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उरी के बाद यह देश पर सबसे बड़ा हमला है। पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए कहा है कि जवानों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफवीएचपीविजय रुपानीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया