लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में खतरा टला नहीं! पुलिस को शक- आतंकी और भी 3 से 4 कारों में बम रखकर विस्फोट की बना रहे हैं योजना

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 29, 2020 15:05 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि आतंकियों की ओर से 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए हमले को दोहराने की साजिश थी, जिसे समय रहते सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया। पिछले साल हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस कार में विस्फोटक था उसके मालिक की हिदायतुल्लाह मलिक के तौर पहचान कर ली गई है।पुलवामा में जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें करीब 45 किलोग्राम विस्फोट रखा हुआ था।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों ने 28 मई को नकली नंबर लगी कार में मौजूद विस्फोटक का पता लगाकर आईईडी विस्फोट को नाकाम कर दिया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस को अब भी शक है कि खतरा पूरी तरह से टला नहीं है। पुलिस अधिकारी कहते हैं कि मिली जानकारियों के अनुसार आतंकी और भी कारों को बमों के रूप में इस्तेमाल करने की साजिश रच रहे हैं। ऐसी 3 से चार कारों को आतंकी आने वाले दिनों में कार बमों के तौर पर इस्तेमाल कर तबाही मचाने की योजनाएं बना रहे हैं। 

पुलवामा: जिस कार में विस्फोट हुआ, उसका मालिक हिजबुल का आतंकी निकला

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी दी है कि जिस कार में विस्फोटक था उसके मालिक की हिदायतुल्लाह मलिक के तौर पहचान कर ली गई है। हिदायतुल्लाह मलिक शोपियां का निवासी है और पिछले साल हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। हिदायतुल्लाह 2019 से हिजबुल मुजाहिद्दीन का सक्रिय आतंकी है।

पुलिस के मुताबिक, सेंट्रो कार का मालिक हिदायतुल्लाह मलिक शोपिपां जिले के शरतपोरा गांव का रहने वाला है। उसने जुलाई 2019 में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था। तभी से वह कश्मीर में कार बम विस्फोटों को अंजाम देने की साजिशों में जुटा हुआ था।

पुलवामा हमले की तरह जवानों को निशाना बनाने की थी साजिश 

पुलिस ने बताया था कि जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसमें करीब  45 किलोग्राम विस्फोट रखा हुआ था। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने जानकारी दी थी कि हिजबुल मुजाहिद्दीन और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) एक साथ मिलकर पिछले साल फरवरी के आत्मघाती हमले की तरह ही सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। पिछले साल हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। 

कश्मीर में कार बम विस्फोट का रहा है इतिहास 

वैसे कश्मीर में कार बम विस्फोट कोई नए नहीं हैं। बल्कि आतंकवाद की शुरुआत से ही आतंकियों के लिए यह आसान तरीके रहे हैं। विस्फोट करने के और पिछले साल लेथपोरा में सीआरपीएफ के वाहन को उड़ाने की खातिर ऐसे ही बम का इस्तेमाल किया गया था और उससे पहले 1 अक्तूबर 2001 को विधानसभा के बाहर भी ऐसा विस्फोट किया गया था। यह दोनों विस्फोट आज तक के सबसे भयानक विस्फोट माने जाते हैं।

अधिकारी कहते थे कि इन कार बमों के लिए जैशे मुहम्मद ही सभी तकनीक मुहैया करवाता आया है क्योंकि, कश्मीर में फिदायीन और मानव बम हमलों की शुरुआत के साथ ही कार बम विस्फोटों का भी पर्दापण भी उसी के आतंकियों द्वारा किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम