लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: पीएम मोदी ने झाँसी की रैली में मांगा था मजबूत सरकार के लिए वोट, सभी पार्टियों ने रद्द किए थे राजनीतिक कार्यक्रम

By विकास कुमार | Updated: February 16, 2019 16:40 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने लोगों से कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के लिए बीजेपी को एक बार फिर वोट देना पड़ेगा. और उन्होंने इसके लिए 2014 लोकसभा का उदाहरण लोगों के सामने पेश किया और कहा कि पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार ने देश की किस्मत को पलट दिया.

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी झाँसी में रैली के दौरान अपनी पार्टी के लिए वोट मांगते हुए नजर आये थे. बीजेपी सहित सभी पार्टियों ने रद्द किए थे सभी राजनीतिक कार्यक्रम

पुलवामा हमले में देश के 40 जवानों की शहादत के बाद सभी दलों ने अपने राजनीतिक इवेंट्स रद्द कर दिए थे. प्रियंका गांधी ने अपना प्रेस कांफ्रेंस रद्द करते हुए कहा था कि ये राजनीति करने का समय नहीं है, वहीं बीजेपी ने भी अपने सभी पॉलिटिकल इवेंट्स रद्द कर दिए थे. मायावती ने भी पीएम मोदी को सभी राजनीतिक दौरों पर रोक लगाकर देश हित में कदम उठाने का आह्वान किया था. शुक्रवार को बुंदेलखंड के झाँसी में पीएम मोदी की रैली हुई. जहां पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात करते-करते बीजेपी के लिए वोट मांगते हुए भी नजर आये.

स्क्रॉल.इन की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने लोगों से कहा कि केंद्र में मजबूत सरकार बनाने के लिए बीजेपी को वोट देना ही पड़ेगा. और उन्होंने इसके लिए 2014 लोकसभा का उदाहरण लोगों के सामने पेश किया और कहा कि पूर्ण बहुमत की सरकार ने देश की किस्मत को पलट दिया. जबकि उनके भाषण के पहले ही बीजेपी ने अपने सारे पॉलिटिकल इवेंट रद्द करने का फैसला किया था. 

झाँसी में थी रैली 

पीएम झाँसी में 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास करने पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान राज्य के लोगों का 2014 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि उनकी सरकार ने 'सबका साथ सबका विकास' के मंत्र के साथ समाज के सभी वर्गों का विकास किया है. उन्होंने कहा कि यूपी ही वो राज्य है जिसने 2014 में एक मजबूत सरकार को चुन कर देश की किस्मत को बदल के रख दिया. इसके पहले देश 30 वर्षों तक निराशा की गर्त में पड़ा रहा था. 

संबित पात्रा ने क्या कहा 

शुक्रवार को ही बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "बीजेपी ने सभी पॉलिटिकल कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ओडिशा और छत्तीसगढ़ में होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है."

पीएम मोदी इस कार्यक्रम के दौरान बुंदेलखंड के विकास के लिए 20 हजार करोड़ के डिफेंस कॉरिडोर का जिक्र कर रहे थे. गुजरात के कच्छ की तर्ज पर ही उन्होंने बुंदेलखंड के ट्रांसफॉर्मेशन की बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए लाए गए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से राज्य के 95 प्रतिशत किसानों को इसका फायदा मिलेगा. 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलानरेंद्र मोदीसंबित पात्राअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप