लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: CRPF ने जारी किए टोल फ्री नंबर, कहा- संकट में फंसे किसी भी कश्मीरी के लिए है ‘मददगार’ 

By भाषा | Updated: February 17, 2019 08:52 IST

‘मददगार’ हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि इस समय राज्य से बाहर कश्मीरी छात्र और आम लोग उसके ट्वीटर हैंडल ‘@सीआरपीएफ मददगार’ पर संपर्क कर सकते हैं। 

Open in App

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद जम्मू कश्मीर से बाहर रह रहे कश्मीरियों को कथित तौर पर दी जा रही धमकियों की खबरों के मद्देनजर श्रीनगर स्थित सीआरपीएफ हेल्पलाइन ने शनिवार को उनसे कहा कि वे किसी भी तरह के उत्पीड़न के मामले उनसे संपर्क करें।

‘मददगार’ हेल्पलाइन ने इस सिलसिले में एक ट्वीट कर कहा है कि इस समय राज्य से बाहर कश्मीरी छात्र और आम लोग उसके ट्वीटर हैंडल ‘@सीआरपीएफ मददगार’ पर संपर्क कर सकते हैं। 

किसी भी कठिनाई या उत्पीड़न का सामना करने में शीघ्र सहायता के लिए वे 24 घंटे टोल फ्री नंबर 14411 या 7082814411 पर एसएमएस कर सकते हैं।

इससे पहले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में शहीद हुए जवानों की तस्वीर शेयर की थी। सीआरपीएफ मे अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर सभी शहीद जवानों की तस्वीरे शेयर करते हुए कहा कि CRPF के बहादुरों ने बलिदान दिया और 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहादत प्राप्त की। इसके पहले सीआरपीएफ ने कहा था कि इस हमले का हम बदला लेकर रहेंगे।

सीआरपीएफ ने कुल 40 शहीद जवानों की तस्वीर शेयर की है। इससे पहले सीआरपीए ने ट्वीट किया कि हम नहीं भूलेंगे, नहीं माफ करेंगे। पुलवामा हमले में मारे गए हमारे सैनिक भाईयों और उनके परिवारों के साथ हम खड़े हैं। इस हमले का हम बदला लेकर रहेंगे। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर