लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: दो दिन पहले ही जैश-ए-मोहम्मद से मिली थी धमकी, ट्विटर पर जारी किया था वीडियो

By भाषा | Updated: February 15, 2019 08:28 IST

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हो गये।

Open in App

जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो दिन पहले एक निजी ट्वीटर एकाउंट पर अपलोड की गई खुफिया सूचना सभी सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा की थी जिसमें पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने सुरक्षा बलों पर आत्मघाती हमला करने की धमकी दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 44 जवान शहीद हो गये और कई गंभीर रूप से घायल हो गये।

राज्य पुलिस द्वारा जारी खुफिया जानकारी ट्वीटर हैंडल से जुड़ा था जिसमें 33 सकेंड के एक वीडियो में आतंकवादी सोमालिया में जवानों पर हमला करते हुये नजर आ रहे हैं। वीडियो में जिस तरीके से हमला किया गया है उसी तरीके से बृहस्पतिवार को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों को लेकर जा रही एक बस पर हमला किया गया।

गुरुवार दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों भरी कार से टक्कर मार दी। आतंकवादी ने जिस बस में सीधी टक्कर मारी उसमें 42 जवान सवार थे। इस बस में सवार सभी जवानों की मौत हो गयी। 

इस हमले में सीआरपीएफ की चार बसों को ज्यादा नुकसान पहुंचा। सीआरपीएफ के काफिले में करीब 70 बसें थीं जिनमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे। 

कार से हमले के बाद अन्य आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर गोलीबारी की जिसमें 40 से ज्यादा जवान घायल हो गये। 

पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है। जैश-ए-मोहम्मद ने एक वीडियो जारी करके आदिल अहमद डार नामक आतंकी को इस हमले का लिए जिम्मेदार बताया।

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की टीम शुक्रवार सुबह कश्मीर पहुँचकर जम्मू-कश्मीर पुलिस की जाँच में मदद करेगी। एनआईए की टीम के साथ फोरेंसिंक एक्सपर्ट भी कश्मीर जाएंगे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल पूरे हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने अजीत डोभाल से मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की है। 

 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे