लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी चुनाव: कांग्रेस ने मुफ्त कोविड-19 टीकाकरण, गृहणियों को 1,000 रुपये प्रति माह का किया वादा

By भाषा | Updated: March 28, 2021 16:07 IST

Open in App

पुडुचेरी, 28 मार्च पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में सभी का मुफ्त टीकाकरण करने, ‘नीट’ एवं नयी शिक्षा नीति को रद्द करने, गृहणियों के लिए प्रतिमाह 1000 रूपये की सहायता देने, मिलों को फिर से खोलने, शहीदों के परिजन की पेंशन में वृद्धि करने जैसे कई वादे किये हैं।

पूर्व केंद्रीय मत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को यहां पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें कोविड-19 के मुफ्त टीकाकरण का वादा किया गया है, जिसका खर्च सरकार उठायेगी।

घोषणापत्र के अनुसार प्रत्येक परिवार में एक गृहणी को 1000 रूपये प्रति माह की सहायता दी जाएगी तथा मेडिकल कॉलेज दाखिले से संबंधित ‘नीट’ परीक्षा की व्यवस्था और नयी शिक्षा नीति को रद्द करने के लिए कदम उठाये जाएंगे।

पार्टी ने कराईकल में कृषि विश्वविद्यालय एवं केद्रशासित प्रदेश में एक विधि विश्वविद्यालय स्थापित करन का वादा किया है। घोषणापत्र में कहा गया है कि पिछड़ा वर्ग निगम एवं पुडुचेरी आदि द्रविड़ विकास निगम के माध्यम से ऋण लेने वालों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

घोषणापत्र के मुताबिक नगर निकाय चुनाव तत्काल कराये जायेंगे। पार्टी ने पुडुचेरी विश्वविद्यालय में हर पाठ्यक्रम में 25 सीटें केंद्रशासित प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित करने सहित कई अन्य वादे किये हैं।

केंद्रशासित प्रदेश में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?