पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी की हालत स्थिर: अस्पताल

By भाषा | Published: May 10, 2021 09:32 PM2021-05-10T21:32:00+5:302021-05-10T21:32:00+5:30

Puducherry Chief Minister Rangasamy's condition stable: Hospital | पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी की हालत स्थिर: अस्पताल

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी की हालत स्थिर: अस्पताल

पुडुचेरी, 10 मई पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगासामी में ऑक्सीजन का स्तर सामान्य बना हुआ है और उनकी हालत स्थिर है। यह जानकारी यहां उनका कोविड-19 का उपचार करने वाले एक अस्पताल ने दी।

एमजीएम हेल्थकेयर की एक बुलेटिन में कहा गया है कि रंगासामी की निगरानी चिकित्सकों की एक विशेषज्ञ टीम द्वारा की जा रही है और उनका आक्सीजन का स्तर सामान्य बना हुआ है एवं उनकी हालत स्थिर है।

अस्पताल ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री रंगासामी ने अपने सभी शुभचिंतकों को उनकी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

पुडुचेरी स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने रविवार को कहा था कि केंद्र शासित प्रदेश सरकार संचालित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मुख्यमंत्री की जांच की गई। वह कोविड-19 से संक्रमित पाये गए और बाद में उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ऑल इंडिया एन आर कांग्रेस के शीर्ष नेता ने सात मई को मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Puducherry Chief Minister Rangasamy's condition stable: Hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे