लाइव न्यूज़ :

महोबा में सरेआम किशोरी का अपहरण, बदमाशों ने तीन घंटे बाद छोड़ा

By भाषा | Updated: February 28, 2021 10:51 IST

Open in App

महोबा (उप्र), 28 फरवरी उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की दोपहर 15 साल की एक लड़की का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सरेआम अपहरण कर लिया था।

पुलिस के अनुसार, बदमाश अपहृत लड़की को तीन घंटे बाद छोड़कर फरार हो गए।

श्रीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय शर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर 15 साल की लड़की अपने घर के बाहर दरवाजे पर मां के साथ खड़ी थी, तभी वहां पहुंचे कार सवार अज्ञात बदमाश उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए। हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस की घेराबंदी की वजह से बदमाश किशोरी को घटना के तीन घंटे बाद गांव से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है और लड़की का आज चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा।

एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया है कि कार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। कार के नम्बर के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'