लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में आपदा अलर्ट के लिए सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली शुरू की गई

By भाषा | Updated: September 15, 2021 20:15 IST

Open in App

अमरावती, 15 सितंबर मोबाइल नेटवर्क प्रदाता कंपनी वी (वोडाफोन-आइडिया) ने आपदाओं के बारे में सही समय पर लोगों को सचेत करने के लिए पहला मोबाइल फोन प्रसारण-आधारित सार्वजनिक चेतावनी प्रणाली शुरू करने के लिए आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और सेलटिक के साथ भागीदारी की है।

सेलटिक की ओर से बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक सेलटिक की अत्याधुनिक सेल ब्रॉडकास्ट एंटिटी (सीबीई) और इसके सेल ब्रॉडकास्ट सेंटर (सीबीसी) राज्य में वीआई के नेटवर्क पर आपातकालीन चेतावनी अलर्ट देंगे।

वीआई राज्य की पहली दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी है जो कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल-कंप्लेंट इंटीग्रेटेड पब्लिक अलर्ट एंड वार्निंग सिस्टम (आईपीएडब्ल्यूएस) का समर्थन करता है। इससे आंध्र प्रदेश में आने वाली आपदाओं के बारे में लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सकेगी।

आईपीएडब्ल्यूएस विश्व बैंक की ओर से सहायता प्राप्त परियोजना है और आंध्र प्रदेश अब इस प्रणाली को लागू करने में अमेरिका, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया, इज़राइल और दक्षिण कोरिया जैसे देशों की सूची में शामिल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतदक्षिण में हिंदी विरोधी राजनीति की जमीनी हकीकत अलग! 

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?