लाइव न्यूज़ :

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद बीएस घनोआ ने दिया था राफेल की जरूरत पर जोर, आवास के बाहर लगाई गई प्रतिकृति

By भाषा | Updated: June 1, 2019 07:26 IST

भारत की बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा था कि अगर देश में राफेल लड़ाकू विमान होते तो भारत बेहतर परिणाम हासिल कर सकता था। पहला राफेल विमान इस साल सितम्बर में भारतीय वायु सेना को सौंपे जाने की उम्मीद है।

Open in App

वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के आधिकारिक आवास के बाहर युद्धक विमान राफेल की प्रतिकृति को लगाया गया है। यह आवास कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय के सामने स्थित है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इससे पहले, सुखोई एसयू-30 का एक मॉडल उसी स्थान पर स्थापित किया गया था, लेकिन कुछ सप्ताह पूर्व इसे राफेल युद्धक विमान से बदल दिया गया।

गौरतलब है कि कांग्रेस राफेल सौदे में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का आरोप लगाती रही है और डसॉल्ट एविएशन के एक ऑफसेट साझेदार के रूप में उद्योगपति अनिल अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी रिलायंस डिफेंस के चयन पर सरकार को निशाना बनाती रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अप्रैल, 2015 को पेरिस में तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद के साथ वार्ता के बाद 36 राफेल विमानों के एक खेप की खरीद की घोषणा की थी। कुल 56,000 करोड़ रुपये के अंतिम सौदे पर 23 सितंबर 2016 को मुहर लगा दी गई। केंद्र सरकार कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है।

भारत की बालाकोट स्ट्राइक के बाद भारतीय वायुसेना प्रमुख धनोआ ने कहा था कि अगर देश में राफेल लड़ाकू विमान होते तो भारत बेहतर परिणाम हासिल कर सकता था। पहला राफेल विमान इस साल सितम्बर में भारतीय वायु सेना को सौंपे जाने की उम्मीद है।

टॅग्स :राफेल सौदाभारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतभारत-फ्रांस की सैन्य डील, राफेल से हैमर तक..., रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक साझेदारी

भारतमुंबई में आज पीएम मोदी और इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात, राफेल से लेकर व्यापार तक..., कई मुद्दों पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप