लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पायलट और सिंधिया के नाम का प्रस्ताव

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 5, 2019 08:44 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पायलट और सिंधिया में ये सभी क्षमताएं हैंं. देवड़ा ने अपनी दावेदारी को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी क्षमताओं को जानते हैं. पायलट या सिंधिया को कम से कम अंतरिम अध्यक्ष बनाना चाहिए और गांधी परिवार को उनका समर्थन करना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पायलट और सिंधिया में ये सभी क्षमताएं हैंं. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की इस बात से सहमति रखते हैं कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष युवा हो

मुंबई कांग्रेस प्रमुख मिलिंद देवड़ा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की इस बात से सहमति रखते हैं कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष युवा, सक्षम और चुनावी, प्रशासनिक और सांगठनिक क्षमताओं से लैस होना चाहिए और उसकी पूरे देश में अपील होनी चाहिए.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पायलट और सिंधिया में ये सभी क्षमताएं हैंं. देवड़ा ने अपनी दावेदारी को खारिज करते हुए कहा कि वह अपनी क्षमताओं को जानते हैं. पायलट या सिंधिया को कम से कम अंतरिम अध्यक्ष बनाना चाहिए और गांधी परिवार को उनका समर्थन करना चाहिए. देवड़ा ने कहा, ''अगर पार्टी सामूहिक रूप से किसी का चुनाव करती है तो सम्मान करूंगा, लेकिन अगर पार्टी या जनता मेरे आकलन से असहमत है तो मुझे आश्चर्य होगा.''

चुनावी संभावनाओं पर पड़ेगा विपरीत असर :

महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनाव पर देवड़ा ने कहा, ''हमें अक्तूबर में चुनाव लड़ना है. अध्यक्ष का चुनाव करने में और देरी करने से हमारी संभावनाओं पर विपरीत असर पड़ सकता है.''  उन्होंने कहा 'मैंने 26 जून को पद छोड़ दिया था और राहुल गांधी से मुलाकात की थी. मुझे आश्चर्य हुआ कि पार्टी ने मेरा इस्तीफा खारिज कर दिया. मैं अब भी आग्रह करता हूं कि इसे स्वीकार कर लें क्योंकि मुंबई कांग्रेस के पास कार्यकारी अध्यक्ष है. '

टॅग्स :कांग्रेसज्योतिरादित्य माधवराव सिंधियासचिन पायलटराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो