लाइव न्यूज़ :

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में मुख्य आरोपी की 25 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त

By भाषा | Updated: June 15, 2021 20:07 IST

Open in App

आगरा, 15 जून उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु प्रकाश रावत की 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि आगरा के सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी रावत की शहीद नगर स्थित 25 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को जब्त किया है।

गौरतलब है कि गत 19 दिसम्बर को पचौरी की राजपुर चुंगी बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी में बाइक सवार युवक पचौरी को गोली मारते हुए दिखाई दिये थे।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी विष्णु प्रकाश रावत समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार ये सभी आरोपी जेल में हैं तथा आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। इस हत्याकांड के पीछे जमीन का विवाद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा