लाइव न्यूज़ :

सीआईएसएफ में 2100 कांस्टेबल की पदोन्नति

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून देश में विभिन्न स्थानों पर पदस्थापित केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के 2100 कांस्टेबल को हेड कांस्टेबल के तौर पर पदोन्नति दी गयी है। अर्द्धसैन्य बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बारे में बताया।

इन कर्मियों की पदोन्नति का आदेश कुछ समय पहले जारी किया गया था और यहां लोधी रोड स्थित सीजीओ कॉम्पलेक्स में बल के मुख्यालय समेत विभिन्न इकाइयों में इसके लिए समारोह का आयोजन हुआ।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कोविड-19 महामारी और सामाजिक दूरी के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-एनसीआर तथा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तैनात कुछ ही कांस्टेबल को समारोह के लिए मुख्यालय बुलाया गया।’’ सीआईएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। सक्सेना ने कर्मियों को बधाई दी और कहा कि नियमित पदोन्नति बल की क्षमताओं को बढ़ाने और कर्मियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सीआईएसएफ की स्थापना 1969 में हुई थी और यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करता है। सीआईएसएफ ताजमहल और लाल किला जैसे ऐतिहासिक स्थलों, इन्फोसिस जैसी निजी कंपनियों, दिल्ली मेट्रो, हवाई अड्डे, परमाणु प्रतिष्ठान जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को सुरक्षा मुहैया कराता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस