लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल की प्रख्यात दवा विज्ञानी गीता रामजी का कोरोना से निधन, एचआईवी निरोधक शोध में थी प्रमुख भूमिका

By भाषा | Updated: April 1, 2020 11:29 IST

गीता रामजी क्लीनिकल ट्रायल्स यूनिट की प्रधान शोधकर्ता और एचआईवी प्रिवेंशन रिसर्च यूनिट ऑफ साउथ अफ्रीकन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ऑफिसेज(एसएएमआरसी) की यूनिट डायरेक्टर थीं।

Open in App
ठळक मुद्देएसएएमआरसी के अध्यक्ष और सीईओ ग्लेंडा ग्रे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,‘‘बेहद दुख के साथ आपको यह सूचित किया जाता है कि प्रोफेसर गीता रामजी का आज अस्पताल में निधन हो गया।’’ बयान में कहा गया,‘‘प्रोफेसर रामजी का कोविड-19से जुड़ी जटिलताओं के चलते निधन हो गया।’’

जोहानिसबर्ग: भारतीय मूल की प्रख्यात विषाणु विज्ञानी गीता रामजी की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई। रामजी मशहूर दवा विज्ञानी थीं और एचआईवी निरोधक शोध की प्रमुख थीं। वह एक सप्ताह पहले लंदन से लौटी थीं लेकिन उनमें कोविड-19के कथित तौर पर कोई लक्षण नहीं थे। उनकी उम्र 64 वर्ष थी।गीता रामजी क्लीनिकल ट्रायल्स यूनिट की प्रधान शोधकर्ता और एचआईवी प्रिवेंशन रिसर्च यूनिट ऑफ साउथ अफ्रीकन मेडिकल रिसर्च काउंसिल ऑफिसेज(एसएएमआरसी) की यूनिट डायरेक्टर थीं। एसएएमआरसी के अध्यक्ष और सीईओ ग्लेंडा ग्रे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया,‘‘बेहद दुख के साथ आपको यह सूचित किया जाता है कि प्रोफेसर गीता रामजी का आज अस्पताल में निधन हो गया।’’बयान में कहा गया,‘‘प्रोफेसर रामजी का कोविड-19से जुड़ी जटिलताओं के चलते निधन हो गया।’’ रामजी का विवाह फार्मासिस्ट प्रवीन रामजी से हुआ था। उनके अंतिम संस्कार की अभी घोषणा नहीं की गई है। दक्षिण अफ्रीका में अंतिम संस्कार में शामिल होने की संख्या को सीमित रखा गया है क्योंकि देश में 21 दिन का बंद है। राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने पिछले सप्ताह बंद की घोषणा की थी।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया