लाइव न्यूज़ :

चतरा में पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: May 7, 2021 21:13 IST

Open in App

चतरा, सात मई झारखंड के चतरा जिले में नक्सली संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के सब-जोनल कमांडर नागेश्वर गंझू उर्फ तरुण ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसपर पांच लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने बताया कि टीएसपीसी नक्सली समूह के इस कमांडर ने आज केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 190 वीं बटालियन के कमांडेंट पवन बासन एवं अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

उन्होंने बताया कि विगत दस वर्षों से चतरा, पलामू व गया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में यह नक्सली सक्रिय था।

झा ने बताया कि तरुण को जल्द ही सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ दिया जाएगा जो जिले के नक्सल प्रभावित कुंदा थाना क्षेत्र के बैरियाचक गांव का रहनेवाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस