लाइव न्यूज़ :

वीडियोः रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ के सवाल पर बोलीं प्रियंका, 'ये चीज़ें चलती रहेंगी, मैं अपना काम कर रही'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2019 08:39 IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Open in App

पति रॉबर्ट वाड्रा से प्रवर्तन निदेशालय की पूछताछ के सवाल पर कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा कि ये चीज़ें चलती रहेंगी, वो अपना काम कर रही हैं। इससे पहले पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर प्रियंका गांधी अपने पति रॉबर्ट वाड्रा को ईडी दफ्तर तक छोड़ने गई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने बीकानेर जिले में कथित जमीन घोटाले के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई राबर्ट वाड्रा से अपने क्षेत्रीय कार्यालय में लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। वाड्रा बुधवार को फिर निदेशालय के अधिकारियों के समक्ष हाजिर होने के लिए कहा गया है।

बुधवार को फिर रॉबर्ट वाड्रा से फिर होगी पूछताछ

वाड्रा जयपुर में ईडी के सामने पहली बार हाजिर हुए हैं। इससे पहले जांच एजेंसी ने दिल्ली में उनसे तीन बार पूछताछ कर चुकी है। एजेंसी वाड्रा के खिलाफ कथित धन शोधन और विदेशों में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने में उनकी कथित भूमिका के मामले की जांच कर रही है।

राजस्थान उच्च न्यायालय ने वाड्रा व उनकी मां से कहा था कि वे एजेंसी को जांच में सहयोग करें। इसके बाद ही दोनों यहां ईडी कार्यालय में हाजिर हुए हैं। एजेंसी ने बीकानेर जमीन घोटाला मामले में वाड्रा को तीन बार सम्मन जारी किए लेकिन वह नहीं आए तो एजेंसी अदालत चली गयी। ईडी ने 2015 में इस बारे में एक मामला दर्ज किया था।

वाड्रा व उनकी मां मौरीन सोमवार सुबह यहां पहुंचे, वहीं प्रियंका गांधी सोमवार रात विशेष विमान से यहां आयी थी । वह वाड्रा को ईडी कार्यालय छोड़ने के बाद विशेष विमान से उत्तर प्रदेश लौट गयीं।

प्रियंका और ज्योतिरादित्य को मिला सीटों का जिम्मा

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के लिए नियुक्त दोनों प्रभारी महासचिवों प्रियंका गांधी वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सीटों की संख्यावार जिम्मेदारी सौंप दी। पार्टी ने महासचिव-प्रभारी (पूर्वी उत्तर प्रदेश) प्रियंका को उत्तर प्रदेश की कुल 41 लोकसभा सीटों और महासचिव-प्रभारी (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सिंधिया को 39 सीटों की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुतबिक पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने इन दोनों महासचिवों के लिए सीटों की संख्या के निर्धारण को स्वीकृति प्रदान की।

प्रियंका को जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें अमेठी और रायबरेली के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गढ़ कही जाने वाली गोरखपुर सीट भी शामिल है। दूसरी तरफ, सिंधिया को सौंपी गई सीटों में कानपुर, कन्नौज, सहारनपुर और गाजियाबाद जैसी सीटें शामिल हैं। गत 23 जनवरी को प्रियंका और सिंधिया को महासचिव नियुक्त करते हुए उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गयी थी।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :प्रियंका गांधीरॉबर्ट वाड्रालोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया