लाइव न्यूज़ :

यूपी: आज मृतक किसानों के अंतिम अरदास में हिस्सा लेने लखीमपुर पहुंचेगी प्रियंका गांधी

By विशाल कुमार | Updated: October 12, 2021 09:05 IST

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया गांव में घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में अंतिम अरदास की तैयारियां चल रही हैं. इस कार्यक्रम में विभिन्न किसान संगठनों, राज्यों और जिलों के किसान और किसान नेता शामिल होंगे. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता कार्यक्रम के लिए कल रात ही तिकुनिया पहुंच गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर-सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग और पुलिस चेकपोस्ट देखे गए.हाईवे के किनारों पर 'राहुल गांधी गो बैक, प्रियंका गा्ंधी गो बैक' के बैनर भी देखे गए.

लखनऊ: गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज एक बार फिर लखीमपुर खीरी जाएंगी और वहां पर केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से मारे गए किसानों के अंतिम अरदास में हिस्सा लेंगी. लखीमपुर-सीतापुर-लखीमपुर हाईवे पर बड़ी संख्या में बैरिकेडिंग और पुलिस चेकपोस्ट देखे गए.

इसके साथ ही हाईवे के किनारों पर 'राहुल गांधी गो बैक, प्रियंका गा्ंधी गो बैक' के बैनर भी देखे गए. सभी बैनरो में यह कहते हुए कांग्रेस पर चुटकी ली गई है कि लोगों को उनके फर्जी सहानुभूति की जरूरत नहीं है.

लखीमपुर खीरी के तिकोनिया गांव में घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक खेत में अंतिम अरदास की तैयारियां चल रही हैं. इस कार्यक्रम में विभिन्न किसान संगठनों, राज्यों और जिलों के किसान और किसान नेता शामिल होंगे. भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) नेता कार्यक्रम के लिए कल रात ही तिकुनिया पहुंच गए थे.

यह पूछे जाने पर कि क्या राजनेता प्रार्थना का हिस्सा होंगे बीकेयू-टिकैत जिले के उपाध्यक्ष बलकार सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक नेता को मंच साझा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और वहां केवल संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता मौजूद होंगे.

टॅग्स :लखीमपुर खीरी हिंसाप्रियंका गांधीराकेश टिकैतकिसान आंदोलन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील