लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने की जताई इच्छा, कहा- विधानसभा चुनाव को भी देखूंगी

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 27, 2019 20:10 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां के लोग परेशान हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी।प्रियंका ने कहा- मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस की न्यूनतम आय योजना को लेकर कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा करती है और हम ये योजाना भी पूरा करेंगे। प्रियंका गांधी ने कहा, केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर उनकी पार्टी गरीब परिवारों को हर साल 72000 रुपये देने का वादा पूरा करके दिखाएगी।

प्रियंका गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ पर तंज कसते हुए कहा, उन्हें कैसे पता कि प्रियंका कब और कहां जाती हैं? वो कैसे जानते हैं कि जब चुनाव का वक्त होता है तो ही मैं कहीं जाती हूं। प्रियंका गांधी का ये पलटवार सीएम योगी के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि  राहुल और प्रियंका केवल चुनाव के समय ही मदिरों में जाते हैं? 

प्रियंका गांधी ने जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आप लोकसभा चुनाव 2019 नहीं लड़ेंगी तो उन्होंने कहा, ''अभी तक मैंने इस बारे में कुछ सोचा नहीं है। लेकिन अगर इस चुनाव लड़ने पर आप मेरी राय जानना चाहते हैं तो हां बिल्कुल मैं चुनाव लड़ना चाहती हूं और पार्टी के लिए काम करना चाहती हूं।''

प्रियंका का आह्वान- जनता के बीच जाकर बीजेपी की 'जुमलेबाजी' का जवाब दें

अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर 27 मार्च को प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर बीजेपी की 'जुमलेबाजी' का जवाब दें और लोगों को बीजेपी सरकार की नाकामियां बताएं। 

अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं प्रियंका ने 'हमारा बूथ हमारा गौरव' अभियान के तहत कांग्रेस के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की । उन्होंने कहा, 'हम गांवों में जाएं और भाजपा की जुमलेबाजी का जवाब दें । लोगों को सच्चाई बताएं। सरकार की नाकामियां बतायें। जब तक हम लोग इन बातों को लेकर जनता के बीच नहीं जाएंगे तब तक लोगों को सच्चाई का पता नहीं लगेगा ' 

विधानसभा चुनाव भी देखेंगी प्रियंका गांधी 

प्रियंका ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि वह यूपी विधानसभा चुनाव को भी देखेंगी। उन्होंने कहा, 'अमेठी हमारा घर है, परिवार है और राहुल गांधी अमेठी से ही चुनाव लड़ेंगे । इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।' 

उन्होंने  पीएम नरेन्द्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी प्रवास का जिक्र करते हुए कहा कि वाराणसी में विकास के कोई काम नहीं हुए हैं। वहां लोग परेशान हैं। प्रियंका ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में 'टाइम पास' करने आती हैं और उन्हें अमेठी से कोई मतलब नहीं है।

टॅग्स :प्रियंका गांधीलोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे