लाइव न्यूज़ :

केन्द्र सरकार पर हमला, ''भाजपा का एकमात्र मकसद सत्ता हथियाना हैः प्रियंका गांधी

By भाषा | Updated: May 17, 2019 18:39 IST

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों का हिसाब देने में नाकाम रहे हैं। देश में एक ऐसी सरकार है जिसने देश की संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने का काम किया है। भाजपा के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनोटबंदी से देश में कालाधन वापस लाने की बात कही थी। कुछ नहीं आया, सिवाय परेशानियों के।मोदी के शासन में पांच करोड़ रोजगार घट गये। तमाम नौजवान सड़क पर आ गये।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'अभिनेता' करार दिया और कहा कि इससे अच्छा होता कि अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना दिया जाता।

प्रियंका ने मिर्जापुर में रोडशो के बाद कहा ''प्रधानमंत्री मोदी कोई नेता नहीं हैं, बल्कि अभिनेता हैं। इससे अच्छा होता अगर अमिताभ बच्चन को प्रधानमंत्री बना दिया जाता।'' उन्होंने केन्द्र सरकार पर हमला करते हुए कहा ''भाजपा का एकमात्र मकसद सत्ता हथियाना है।

मोदी पिछले लोकसभा चुनाव में जनता से किये गये तमाम वादों को पूरा करने में नाकाम रहे हैं। कांग्रेस झूठे वादे करने के बजाय किसानों, गरीबों और युवाओं के हित में काम करती है।''

 

कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में किये गये कार्यों का हिसाब देने में नाकाम रहे हैं। देश में एक ऐसी सरकार है जिसने देश की संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने का काम किया है। भाजपा के सारे वादे खोखले साबित हुए हैं।

प्रियंका ने बीच में अज़ान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया। अज़ान पूरी होने के बाद उन्होंने अपना सम्बोधन दोबारा शुरू किया। कांग्रेस महासचिव ने किसानों से कहा कि जब छुट्टा पशु आपके खेत खाये जा रहे हैं, तब क्या खुद को चौकीदार कहने वाले सरकार के मंत्री आपके खेत की रखवाली करने आते हैं।

नोटबंदी से देश में कालाधन वापस लाने की बात कही थी। कुछ नहीं आया, सिवाय परेशानियों के। इसके अलावा 50 लाख रोजगार घटे हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले वादा किया था कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देंगे, मगर सचाई क्या निकली? मोदी के शासन में पांच करोड़ रोजगार घट गये। तमाम नौजवान सड़क पर आ गये।

किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही गयी। क्या हुआ, किसान की आमदनी आधी हो गयी है। प्रियंका ने कहा कि पिछले पांच सालों से किसान बेहाल हैं। उन्हें उपज का सही दाम नहीं मिल रहा और देश में 12 हजार किसानों ने खुदकशी की है।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबों को न्याय योजना के तहत 72 हजार रुपये सालाना मिलेंगे। किसानों, गरीबों और युवाओं का भविष्य सुधरेगा। इससे पहले, प्रियंका ने मिर्जापुर में कांग्रेस प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में रोडशो किया।

रोडशो नगर के डंकीनगंज चौराहे से शुरू होकर वासलीगंज के संकट मोचन चौराहे तक चला। करीब दो किलोमीटर लम्बा रोडशो साढ़े ग्यारह बजे शुरू होकर अपराह्न ढ़ाई बजे समाप्त हुआ। जगह-जगह प्रियंका गांधी का स्वागत गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर किया गया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019प्रियंका गांधीराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप