लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के 'खान मार्केट गैंग' वाले बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, '50 घंटे तपस्या की होती तो ऐसी बातें नहीं करते'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2019 12:30 IST

लोकसभा चुनाव 2019: छठे चरण के दौर के इस चुनाव में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीट, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 सीट पर मतदान है। दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान होना है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने यह भी दावा किया है कि इस बार भाजपा की सरकार जा रही है।दिल्ली के लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय के पोलिंग बूथ में प्रियंका गांधी वाड्रा ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान किया।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'खान मार्केट गैंग' वाले बयान पर पलटवार किया है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने वोट डालने के बाद मीडिया से कहा कि अगर पीएम मोदी ने 50 घंटे की तपस्या की होती तो वो ऐसी बातें नहीं करते। लोधी एस्टेट के सरदार पटेल विद्यालय के पोलिंग बूथ पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ मतदान किया। वोट करने के बाद उन्होंने कहा, 'पीएम मोदी को बस इधर-उधर की बात करनी होती है। जो बात उन्हें करना चाहिए वह नहीं करते हैं।'

'खान मार्केट गैंग' वाले पीएम मोदी के बयान पर जब प्रियंका से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'अगर पीएम मोदी ने सच में 50 साल तपस्या की होती तो वो ऐसी बातें ही नहीं करते। प्रधानमंत्री के पास किसी बात का जवाब नहीं है। उन्होंने जनता से जो वादे किए वो पूरे नहीं किए चाहे वह 15 लाख वाला वादा हो या 2 करोड़ रोजगार का।' 

पीएम मोदी ने अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में कहा था कि मोदी की छवि खान मार्केट गैंग ने नहीं बनाई है। इसको बनाने में 45 साल की तपस्या लगी है। आप इसे किसी कीमत पर बिगाड़ नहीं सकते हैं। 

प्रियंका गांधी ने यह भी दावा किया है कि इस भाजपा की सरकार जा रही है। जनता बीजेपी से शासन से एकदम परेशान हो चुकी है। इसलिए इतना तो तय है कि बीजेपी की सरकार जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2019 के छठे चरण के दौर में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10 सीट, बिहार, मध्य प्रदेश की 8-8 सीट पर मतदान है। दिल्ली की सात और झारखंड की चार सीटों पर मतदान हो रहे हैं। 

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम