प्याज की बढ़ती कीमत पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP सरकार की आंख का सूख गया पानी, नहीं दिख रहे हैं लोगों के आंसू

By भाषा | Published: November 29, 2019 08:42 PM2019-11-29T20:42:47+5:302019-11-29T20:42:47+5:30

कांग्रेस ने देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्याज के आयात के निर्णय में देरी करने से कीमतें बढ़ती जा रही हैं।

priyanka gandhi slams on narendra modi government over onion price hike | प्याज की बढ़ती कीमत पर बरसीं प्रियंका गांधी, कहा- BJP सरकार की आंख का सूख गया पानी, नहीं दिख रहे हैं लोगों के आंसू

File Photo

Highlightsकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा सरकार की आंख का पानी सूख गया है इसलिए उसे लोगों के आंसू नहीं दिख रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि भाजपा सरकार की आंख का पानी सूख गया है इसलिए उसे लोगों के आंसू नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, '' प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं। हैरानी वाली बात ये है कि एक तरफ प्याज का दाम न मिलने से किसानों की आंख में आंसू हैं, दूसरी तरफ आम आदमी को प्याज के बढ़ते दाम रुला रहे हैं।''

कांग्रेस ने देश के कई हिस्सों में प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि प्याज के आयात के निर्णय में देरी करने से कीमतें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज प्याज का दाम कई जगहों पर बढ़कर 120 से 130 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि किसान को अब भी 8 से 9 रुपए प्रति किलो ही दाम मिल रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप इतिहास में जाकर देखें तो पता चलेगा कि भाजपा और प्याज का गहरा संबंध है। ऐसा लगता है कि भाजपा और प्याज बार-बार लोगों को रुलाते हैं। महंगाई डायन मारे जात है, बिल्कुल जैसे लगता है कि सच प्रतीत हो रहा है।’’

सुप्रिया ने कहा, ‘‘सरकार ने आयात का निर्णय लेने में बहुत देरी की, उसके चलते आज दाम बढ़ते जा रहे हैं। दाम तो 4-5 महीने से बढ़ रहे थे। सरकार ने फैसले जल्दी क्यों नहीं लिए, यह सिर्फ खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री, प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट ही बता सकती है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि बिचौलियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Web Title: priyanka gandhi slams on narendra modi government over onion price hike

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे