प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज- नीरव मोदी की गिरफ्तारी क्या ये उपलब्धि है? उसको जाने किसने दिया था?

By पल्लवी कुमारी | Published: March 20, 2019 07:43 PM2019-03-20T19:43:17+5:302019-03-20T19:43:17+5:30

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह सोचना बंद करना चाहिए कि जनता मूर्ख है। प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा भी 20 मार्च को संपन्न हो गया।

Priyanka Gandhi on BJP Nirav Modi in London is an achievement of PM Modi | प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज- नीरव मोदी की गिरफ्तारी क्या ये उपलब्धि है? उसको जाने किसने दिया था?

प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर तंज- नीरव मोदी की गिरफ्तारी क्या ये उपलब्धि है? उसको जाने किसने दिया था?

लंदन में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसा।  प्रियंका गांधी ने कहा, क्या लगता है आपको ये सरकार की किसी तरह कोई उपलब्धि है? मेरा पूछती हूं कि नीरव मोदी को देश से जाने किसने दिया था?। प्रियंका गांधी ने ये बात न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए बाइट में कहा। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरा भी बुधवार को संपन्न हो गया।


नीरव मोदी की जमानत याचिका लंदन कोर्ट ने की खारिज

भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी को 20 मार्च को लंदन स्कॉटलैंड यार्ड में गिरफ्तार होने के बाद स्टमिंस्टर कोर्ट में पेशी हुई। पेशी के बाद नीरव मोदी की अगली पेशी 29 मार्च  के लिए टाली गई है। इसका मलतब साफ है कि नीरव मोदी को जमानत नहीं मिलने वाला है। उन्हें 29 मार्च तक हिरासत में ही रहना पड़ेगा। करीब दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक घोटाला मामले में वांछित भगोड़े कारोबारी को भारत वापस लाने के प्रयासों की दिशा में इसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। बीते दिनों नीरव मोदी के लंदन में रहने की खबरें आ रही थी। इसके बाद सोमवार को नीरव मोदी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। 

पीएम मोदी को जनता को मूर्ख बनाना बंद कर देना चाहिए: प्रियंका 

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें यह सोचना बंद करना चाहिए कि जनता मूर्ख है। पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका ने करीब सौ किलोमीटर की दूरी गंगा नदी मार्ग से तय की और तटों पर रहने वालों से मुलाकात की।

वाराणसी के रामनगर में जब प्रियंका पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर गयीं तो वहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गयी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाये, 'गली गली में शोर है, चौकीदार चोर है' तो भाजपा समर्थकों ने 'मोदी—मोदी' के नारे लगाये। दोनों पक्षों के नेताओं के बीचबचाव के बाद विवाद शांत हुआ। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक माहौल को परखने निकलीं प्रियंका की गंगा यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया।

Web Title: Priyanka Gandhi on BJP Nirav Modi in London is an achievement of PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे