मां सोनिया की जगह ले सकती हैं प्रियंका, 2019 में रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी!

By खबरीलाल जनार्दन | Published: August 4, 2018 10:37 AM2018-08-04T10:37:32+5:302018-08-04T11:53:42+5:30

प्रियंका पहले भी रायबरेली सीट से चुनाव प्रचार कर चुकी हैं।

Priyanka Gandhi may fight 2019 lok sabha to raebareli seat | मां सोनिया की जगह ले सकती हैं प्रियंका, 2019 में रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी!

मां सोनिया की जगह ले सकती हैं प्रियंका, 2019 में रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी!

नई दिल्ली, 4 अगस्‍तः अर्से से प्रियंका गांधी को मुख्य धारा की राजनीति में लाने को लेकर चर्चा पर साल 2019 के चुनावों में विराम लग सकता है। एबीपी न्यूज के मुताबिक कांग्रेस में अंदरखाने यह चर्चा जोरों पर है कि इस बार रायबरेली सीट पर सोनिया गांधी के बजाए प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ा दिया जाए। सोनिया गांधी के लगातार स्वास्‍थ्य खराब रहने के चलते इसी साल कांग्रेस अध्यक्ष पद से मुक्त होना पड़ा था। इसके बाद उनके बेटे राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विपक्ष ने भी लगातार ऐसा माहौल बनाया है कि प्रियंका को मुख्यधारा में लाया जाए तो यह कांग्रेस के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

उल्लेखनीय है प्रियंका गांधी इससे पहले चुनावी गतिविधियों में शामिल रही हैं। लेकिन बस अमेठी और रायबरेली में। उन्होंने पहले इन दोनों ही सीटों पर चुनाव प्रचार किया हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट कांग्रेस के लिए सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है। क्योंकि सोनिया से पहले इंदिरा गांधी इस सीट से चुनाव लड़ती रही हैं। केवल आपातकाल के बाद ही इंदिरा गांधी ने यह सीट गंवाई थी। इसके अलावा जब-जब कांग्रेस इस सीट पर चुनाव लड़ी, विजयी रही।

ऐसे में अगर कांग्रेस प्रियंका को चुनाव में उतारना चाहेगी तो रायबरेली सीट इसके लिए सबसे मुफीद सीट होगी। इससे पहले इलाहाबाद व कई अन्य जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लगाकर प्रियंका को कांग्रेस का नेतृत्व देने की वकालत कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है ‌कि इन दिनों कांग्रेस संयुक्त विपक्ष की तैयारियों में जुटी हुई है। कांग्रेस किसी हाल में आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मात देने की रणीनति पर विचार कर रही है। हाल ही में सयुक्त विपक्ष में प्रधानमंत्री उम्मीदवार को लेकर बैठक हुई थी। इसमें यह तय हुआ कि पहले बीजेपी के खिलाफ चुनाव जीता जाएगा, इसके बाद पीएम पद का चुनाव होगा। उस वक्त जिसके पास जैसी सीटें होंगी उसी आधार पर पीएम चुन लिया जाएगा।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

English summary :
Inside the Congress party there is a strong discussion that in the upcoming Lok Sabha Elections 2019 Priyanka Gandhi will be contest from RaeBareli seat instead of Sonia Gandhi. Sonia Gandhi freed herself from Congress presidential position this year due to her poor health. Now, Sonia Gandhi's son Rahul Gandhi is holding the post of Congress president.


Web Title: Priyanka Gandhi may fight 2019 lok sabha to raebareli seat