लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी किसानों के मिलने लखीमपुर खीरी रवाना, कहा-पुलिस ने रास्ते में रोकने की कोशिश की

By भाषा | Updated: October 4, 2021 02:02 IST

Open in App

लखनऊ, तीन अक्टूबर कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी वाद्रा किसानों से मिलने के लिए रविवार आधी रात के बाद लखीमपुर खीरी रवाना हुईं। उन्होंने आरोप लगाया कि रास्ते में जगह-जगह पुलिस उन्हें रोकने का प्रयास कर रही है।

खबर लिखे जाने तक प्रियंका गांधी के सीतापुर जिले के सिंधौली पहुंचने की सूचना थी।

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई निरंतर ट्विटर के जरिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी के काफिले के आगे बढ़ने, और पुलिस द्वारा उन्हें रोकने के कथित प्रयास किये जाने संबंधी जानकारी साझा कर रही है।

कांग्रेस ट्विटर पर, नाकों पर पुलिस द्वारा काफिले को रोके जाने का वीडियो भी साझा कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पहले पार्टी ने आशंका जतायी थी कि प्रियंका को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस नजरबंद कर सकती है।

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के रविवार के लखीमपुर खीरी दौरे का विरोध करने को लेकर भड़की हिंसा में घायल हुए किसानों से मिलने के लिए प्रियंका वहां जा रही हैं।

अधिकारियों के अनुसार, हिंसा की घटना में चार किसानों सहित कुल आठ लोगों की मौत हो गई।

प्रियंका और पार्टी के नेता दीपिन्दर सिंह हुड्डा रविवार रात लखनऊ पहुंचे। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अशोक सिंह ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘प्रियंका लखरीमपुर खीरी रवाना हो गयी हैं।’’

इससे पहले पार्टी के एक नेता ने कहा था, ‘‘प्रियंका अभी (लखीमपुर खीरी के लिए) रवाना नहीं हुई हैं। उन्हें नजरबंद किए जाने की पूरी आशंका है। मकान के बाहर 300 पुलिसकर्मी और 150 महिला कांस्टेबल हैं। 300 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ता भी हैं।’’

प्रियंका ने हिंसा की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है और जानना चाहा कि क्या किसानों को इस देश में जिंदा रहने का अधिकार है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा देश के किसानों से कितनी नफ़रत करती है? उन्हें जीने का हक नहीं है? यदि वे आवाज उठाएँगे तो उन्हें गोली मार दोगे, गाड़ी चढ़ाकर रौंद दोगे? बहुत हो चुका। ये किसानों का देश है, भाजपा की क्रूर विचारधारा की जागीर नहीं है। किसान सत्याग्रह मजबूत होगा और किसान की आवाज और बुलंद होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब