प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, बीजेपी की राजनीति को बताया विनाशकारी व बेदर्द

By धीरज पाल | Published: May 3, 2019 07:03 PM2019-05-03T19:03:36+5:302019-05-03T19:03:36+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: यूपी कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार से जितनी भी उम्मीद थी भाजपा सरकार से पूरी तरह से टूट चुकी है।

priyanka gandhi exclusive interview at abp news comments on smriti irani bjp raebareli | प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर कसा तंज, बीजेपी की राजनीति को बताया विनाशकारी व बेदर्द

priyanka gandhi exclusive interview at abp news comments on smriti irani bjp raebareli

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी लगातार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला कर रही हैं। रायबरेली में शुक्रवार (3 मई) को रायबरेली में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए प्रियंका गांधी ने बीजेपी की राजनीति को विनाशकारी और बेदर्दी की राजनीति बताया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी पर उस जवाब का पटलवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी मां और भाई के लिए रक्षाकवच का काम कर रही हैं।
  
एबीपी न्यूज चैनल के एक साक्षात्कार में प्रियंका गांधी ने कहा कि जनता को मोदी सरकार से जितनी भी उम्मीद थी भाजपा सरकार से पूरी तरह से टूट चुकी है। भाजपा ने जनता को बड़े-बड़े वचन दिए कि प्रत्येक लोगों को 15-15 लाख रुपये और 2 करोड़ रोजगार देंगे। किसान की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। किसान त्रस्त है, उपज का दाम नहीं मिलता, उसको बीज नहीं मिलती। 

योगी सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर हलमा करते हुए कहा कि यहां आवारा पशुओं की कितनी बड़ी समस्या है। उन्होंने कहा कि 'किसान पूरी रात बैठकर अपनी खेतों की चौकीदारी करते हैं। नौजवान परेशान है, जब आप उम्मीदों को तोड़ेंगे और जनता को पांच सालों के लिए नकारेंगे।' उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी देशभक्ति यही है कि जनता जागरूक बने। जनता अपनी जागरूकता से अपनी शक्ति और जिम्मेदारी को समझें। 

प्रियंका गांधी ने जानिए राष्ट्रवाद पर क्या कहा 

राष्ट्रवाद पर प्रियंका गांधी ने कहा कि जो सरकार जनता की जरुरतों को नकारे और किसानों की इस परिस्थिति में डालें कि आत्महत्या करें। उन्होंने कहा कि देश में 12000 किसानों ने आत्महत्या की है। ऐसी सरकार राष्ट्रवाद को कैसे उठा सकती है? उन्होंने बीजेपी पर हमला किया और कहा कि इनकी पूरी राजनीति बेदर्दी और विनाशकारी की राजनीति है।

स्मृति ईरानी पर प्रियंका गांधी का पलटवार 

प्रियंका गांधी ने स्मृति ईरानी के उस जवाब का पटलवार किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी मां और भाई के लिए रक्षाकवच का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अमेठी की समस्याओं को समझते हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का जो बर्ताव जनता के साथ है जिस तरह से आग लगने पर वो मीडिया को बुलाकर हैंडपंप से पानी निकालती हैं। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि कौन नाटक कर रहा है और कौन सत्य? 

English summary :
Priyanka Gandhi exclusive interview on abp news: priyanka is constantly attacking the Bharatiya Janata Party (BJP) over the Lok Sabha elections. Giving an interview to a Abp TV channel in Rae Bareli on Friday (May 3rd), Priyanka Gandhi described BJP politics as a destructive and uneasy politics.


Web Title: priyanka gandhi exclusive interview at abp news comments on smriti irani bjp raebareli