लाइव न्यूज़ :

बृजभूषण शरण सिंह को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से किया सवाल, साथ में साझा की रिपोर्ट

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 2, 2023 11:18 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सरकार की निष्क्रियता पर पीएम मोदी से सवाल किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर में उल्लिखित आरोपों का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट साझा कीप्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि बृजभूषण शरण सिंह को सरकार और भाजपा द्वारा संरक्षण क्यों दिया जा रहा हैछह बार के भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं

नई दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सरकार की निष्क्रियता पर पीएम मोदी से सवाल किया। प्रियंका ने बृजभूषण के खिलाफ एफआईआर में उल्लिखित आरोपों का विवरण देते हुए एक रिपोर्ट साझा की और लिखा, "नरेंद्र मोदी जी, इन गंभीर आरोपों को पढ़ें और देश को बताएं कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई?"

उसी रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूछा कि बृजभूषण शरण सिंह को सरकार और भाजपा द्वारा संरक्षण क्यों दिया जा रहा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "देश के प्रधान मंत्री इस आदमी की रक्षा करना जारी रखते हैं। इस शख्स के लिए देश की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री खामोश हैं। देश के खेल मंत्री इस आदमी के लिए आंखें मूंद लेते हैं।" 

प्रियंका चतुर्वेदी ने आगे लिखा, "दिल्ली पुलिस इस शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने में लगातार टालमटोल कर रही है। इस आदमी को सरकार और बीजेपी द्वारा संरक्षण क्यों दिया जा रहा है? कोई जवाब?" छह बार के भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। उनमें से एक नाबालिग के पिता द्वारा दायर शिकायत पर आधारित है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraबृज भूषण शरण सिंहBrij Bhushan Sharan Singh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतप्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव की मंगेतर अवीवा बेग के साथ सगाई की पहली तस्वीर सामने आई, देखिए

भारतप्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने की सगाई, लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड अवीवा बेग को पहनाई रिंग

भारतगरीबों को नुकसान पहुंचाने वाला बिल, प्रियंका गांधी का सरकार पर हमला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?