लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी को खाली करना होगा सरकारी बंगला, 1 महीने का दिया गया समय

By स्वाति सिंह | Updated: July 1, 2020 19:48 IST

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक पत्र में प्रियंका गांधी को दिल्ली के सबसे संरक्षित क्षेत्रों में से एक लोधी रोड पर बंगले से बाहर निकलने के लिए कहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी वाड्रा को उनका सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया गया हैइसके लिए उन्हें एक महीने की मोहलत दी गई है।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को उनका सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया गया है। इसके लिए उन्हें एक महीने की मोहलत दी गई है। यानी 1 अगस्त से पहले उन्हें अपने सरकारी बंगले को खाली करना होगा। 

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक पत्र में प्रियंका गांधी को दिल्ली के सबसे संरक्षित क्षेत्रों में से एक लोधी रोड पर बंगले से बाहर निकलने के लिए कहा है क्योंकि उनके पास अब विशेष सुरक्षा समूह की सुरक्षा नहीं है। प्रियंका से कहा गया है कि अगर वह 1 अगस्त से आगे रहती हैं, तो उन्हें जुर्माना देना होगा।

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने के बाद उन्हें मौजूदा आवास ‘35 लोधी स्टेट’ खाली करना पड़ेगा क्योंकि जेड प्लस की श्रेणी वाली सुरक्षा में आवासीय सुविधा नहीं मिलती।

सरकार ने पिछले साल नवंबर में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस ले ली थी तथा उन्हें जेड-प्लस श्रेणी सुरक्षा दी थी। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि अगर वह अगले महीने में बंगला खाली नहीं करती हैं तो फिर उन्हें नियमों के मुताबिक किराया अथवा क्षतिपूर्ति का भुगतान करना होगा।

टॅग्स :प्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस