लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के रुझानों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी- 'बजरंग बली की जय, भाजपा की हार है तय!'

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 13, 2023 12:36 IST

कांग्रेस की पूर्व नेता और उद्धव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजरंग बली के मुद्दे का हवाला दिया और टिप्पणी की कि यहां तक ​​कि बजरंग बली ने भी कर्नाटक में मोदीजी के अभियान को ठुकरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बढ़त बनाए हुए हैं।प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि "तो कर्नाटक में परिणाम के रुझान के अनुसार, बजरंग बली की जय, भाजपा की हार है तय!उन्होंने कहा कि यहां तक ​​कि बजरंग बली ने कर्नाटक में मोदी जी के अभियान को भी नकार दिया है।

बेंगलुरु: कर्नाटक में ताजा रुझानों के अनुसार कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस की पूर्व नेता और उद्धव सेना की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजरंग बली के मुद्दे का हवाला दिया और टिप्पणी की कि यहां तक ​​कि बजरंग बली ने भी कर्नाटक में मोदीजी के अभियान को ठुकरा दिया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "तो कर्नाटक में परिणाम के रुझान के अनुसार, बजरंग बली की जय, भाजपा की हार है तय!"

उन्होंने ये भी ट्वीट किया, "यहां तक ​​कि बजरंग बली ने कर्नाटक में मोदी जी के अभियान को भी नकार दिया है। मीडिया जेपी नड्डा जी या सीएम बोम्मई जी का चेहरा हारे हुए के रूप में दिखा सकता है लेकिन यह पीएम मोदी का नुकसान है क्योंकि उन्होंने पूरे अभियान को अपने बारे में बनाया।" इस बीच वरिष्ठ नेता कांग्रेस सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा में 120 से अधिक सीट जीतकर अपने दम पर सत्ता में आएगी।

उन्होंने यह दावा भी किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं के चुनावी दौरों का राज्य के मतदाताओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। सिद्धरमैया की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतों की गिनती जारी है और कांग्रेस ने भाजपा पर बढ़त बना रखी है। सिद्धरमैया ने कहा कि मोदी, शाह और नड्डा के दौरों का कर्नाटक के मतदाताओं पर कोई असर नहीं पड़ा है।

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में आरएसएस की युवा शाखा बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया था। इससे विवाद शुरू हो गया और भाजपा ने इसे भगवान हनुमान का अपमान बताया। कांग्रेस ने भाजपा पर बजरंग दल की तुलना बजरंग बली से करने का आरोप लगाया। पीएम मोदी ने अपनी रैली में कर्नाटक के मतदाताओं से वोट देने से पहले 'बजरंग बली की जय' बोलने का आग्रह किया था।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023प्रियंका चतुर्वेदीBharatiya Janata Partyकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी